Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ रखा है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में चिखली पुलिस ने बीते दो दिनों में कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और बीएनएसएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। 20 और 21 सितंबर को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों में सबजीत सिंह (धर्मापुर), गोपाल साहू, तामेश्वर ठाकुर, गौतम सिन्हा…

Read More

डोंगरगढ़। क्वांर नवरात्रि पर्व पर मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन हेतु लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए डोंगरगढ़ में 1000 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। 22 सितंबर से 01 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले इस पर्व के लिए मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव के निर्देशन में पूरी व्यवस्था को चार सेक्टर में बांटा गया है। डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं को अंजोरा बायपास से मंदिर परिसर तक सुगम आवाजाही के लिए 300 से अधिक ट्रैफिक जवान तैनात किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, फ्लाइंग स्म्ॉड, ड्रॉप गेट और सुरक्षा चेक पॉइंट्स…

Read More

डोंगरगढ़। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर जहां शहर में सजावट और भक्ति का माहौल बन रहा है, वहीं दूसरी ओर डोंगरगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ये सभी आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा, गाली-गलौच और लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126, 135 (3) के तहत कार्रवाई कर इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देशन में अंजाम दिया गया। थाना…

Read More

डोंगरगढ़। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने एक युवक को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से कुल 97 नग टेबलेट और 200 रूपये नगद जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ख) के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व एसडीओपी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगढ़ प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह द्वारा नशा उन्मूलन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। 20 सितंबर की शाम पुलिस…

Read More

राजनांदगांव। शहर की कॉलोनियों और सोसाइटियों में बढ़ती सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जन संवाद कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने शहर की प्रमुख कॉलोनी और सोसाइटी पदाधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े अहम निर्देश दिए। बैठक पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इस दौरान वैशाली जैन ने कहा कि शहर की हर कॉलोनी और सोसाइटी में अब सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। बाहरी व्यक्ति यदि कॉलोनी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी बहुल गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी न हो, धन की कोई समस्या न हो—इस दृष्टि से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना शुरू की है। इस योजना के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ की गई है, जिससे इन विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं।…

Read More

रायपुर। धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण रूप सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धुरवा समाज की नन्हीं बच्ची भूमिका बघेल को स्नेहपूर्वक अपने गोद में बिठाकर दुलार किया और उसे महुआ लड्डू खिलाया। जगदलपुर विकासखंड के उलनार निवासी भूमिका बघेल अपने दादा सोनसारी बघेल के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। पारंपरिक पोशाक में सजी-धजी भूमिका ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक उसका नाम पूछते हुए कहा—”बिटिया, किस कक्षा में पढ़ाई कर रही हो?” मासूम मुस्कान के साथ भूमिका ने उत्तर दिया—”मैं…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जब बस्तर के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की बात होती है तो सबसे पहले दुर्गम जंगलों और उफनती इंद्रावती नदी का ख्याल आता है। बरसात के मौसम में दुर्गम गाँवों तक पहुँचना बेहद जोखिमपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए लोगों की जान बचाने की प्राथमिकता के साथ कार्य कर रहा है। नक्सल प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। कांकेर, बीजापुर, सुकमा…

Read More

राजनांदगांव। प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर यूथ कांग्रेस के महासचिव आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के समय जनता को मोदी की गारंटी के नाम पर 24/7 बिजली और सस्ते बिल का वादा किया था, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल उलट है। उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल की कांग्रेस सरकार की योजना को खत्म कर दिया है। इससे प्रदेश के करीब 60 लाख उपभोक्ताओं पर…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन एवं टीचर्स एसोसिएशन संघ के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड छुरिया स्तरीय शिक्षक मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 20 सितंबर 2025, शनिवार को डोंगरगढ़ के शिवाजी हॉटल में किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें छुरिया ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अगुवाई कीरत कुमार गणवीर ब्लॉक अध्यक्ष-छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, छुरिया और दिनेश कुरेशी ब्लॉक अध्यक्ष-टीचर्स एसोसिएशन संघ, छुरिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, रायपुर के प्रांताध्यक्ष…

Read More