Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागनदी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ सामग्री से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक सहित कुल 11 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान थाना बागनदी पुलिस को सूचना मिली कि एक 16 चक्का लीलैंड ट्रक क्रमांक…

Read More

राजनांदगांव। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की विवेचना को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन स्थित मंगल भवन में रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव के निर्देशन में किया गया। कार्यशाला में राजनांदगांव रेंज के चारों जिलों से आई महिला विवेचकों एवं पुलिस कर्मचारियों को महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों की विवेचना, साक्ष्य संकलन, पीड़िता के प्रति संवेदनशील व्यवहार, चिकित्सकीय एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व तथा न्यायालयीन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने भारतीय न्याय…

Read More

राजनांदगांव पुलिस को और अधिक अनुशासित, प्रभावी और पब्लिक फ्रेंडली (जनोन्मुखी) बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा ने एक नई पहल की है। जिले के लगभग 300 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए “दक्ष ओरिएंटेशन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने सीधे जवानों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। बेहतरीन सुझाव देने वाले और सवाल पूछने वाले जवानों को मंच पर बुलाकर तुरंत सम्मानित भी किया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतियों और मानसिक दबाव से भरी है, लेकिन इसका असर आम जनता पर नहीं दिखना…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश के बाद डोंगरगांव थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने काले रंग की एक्टिवा स्कूटर पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब और वाहन सहित कुल 68,400 रुपये का मशरूका जब्त किया है। कार्रवाई का पूरा ब्योरा गिरफ्तार आरोपी: अजय सिन्हा (24 वर्ष), पिता स्व. सुखदेव सिन्हा, निवासी- ग्राम पेटेश्री (तुमड़ीबोड), थाना लालबाग। क्या-क्या…

Read More

राजनांदगांव। बीते सोमवार संस्कारधानी की पावनधारा पर पधारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और विकास को एक नई दिशा दी। इतने बड़े और वृहद विकास कार्यों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजनांदगांव के लोकप्रिय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, लोकप्रिय सांसद संतोष पांडेय सहित पूरे भाजपा नेतृत्व का आभार जताया है। मोनू बहादुर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास…

Read More

राजनांदगांव। केंद्र सरकार की दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों और लचर आपूर्ति प्रबंधन के कारण आम जनता का मासिक बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। बढ़ती कीमतों ने विशेषकर निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीना दूभर कर दिया है। यह बात पूर्व एनएसयूआई महासचिव और कांग्रेस नेता सागर ताम्रकार ने एक बयान में कही। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आर्थिक मोर्चे और कानून-व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए। ताम्रकार ने सरकारी और व्यापारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर महंगाई का भारी दबाव है, जिससे आम आदमी पिस…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी आज आपातकाल का नाम लेकर लोकतंत्र की दुहाई देती है, लेकिन उसे यह भी बताना चाहिए कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता, विपक्ष की आवाज, मीडिया की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की स्थिति क्या है। उक्त व्यक्तव जारी करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव आफताब आलम ने कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल तत्कालीन संवैधानिक प्रावधानों के तहत घोषित किया गया था। यह निर्णय असाधारण परिस्थितियों में लिया गया था और अंततः जनता के बीच जाकर चुनाव कराया गया। जनता का जो भी जनादेश आया, कांग्रेस ने उसे पूरी विनम्रता से…

Read More

राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों…

Read More

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर…

Read More

राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर…

Read More