
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी
- सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर
- जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर
- बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
- गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें
- राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
- तीन मासूमों की मौत केवल हादसा नहीं, बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम : विपिन यादव
- पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। भारतीय सांस्कृतिक निधि (आईएनटीएसीएच) एवं लायंस क्लब ऑफ नांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26.6.2026 को राजनांदगांव शहर में प्रथम करियर काउंसलिंग का भव्य आयोजन रायल किड्स कॉलेज के एसी सभागृह में संपन्न हुआ। लगभग 20 विश्वविद्यालयों ने 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को कोर्सेज और स्कॉलरशिप की महत्वपूर्ण जानकारी दी। युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ नांदगांव एवं इंटेक के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल मेगा करियर गाइडेंस फेयर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह गरिमामयी कार्यक्रम में राजनांदगांव के सभी 12वीं पास विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में पालक बैठक का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तक विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का उद्देश्य विद्यालय के विकास में पालकों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यालय विकास योजना, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं की सतत निगरानी करना है।…
राजनांदगांव। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक मोनू भंडारी ने देश में बढ़ते साइबर अपराध, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, पहचान की चोरी और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा सोशल मीडिया कंपनियों से डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों को केवल उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए। भंडारी ने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज करोड़ों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, लेकिन…
राजनांदगांव। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में गुरुवार को पीटीएस ऑडिटोरियम में केयरिंग फॉर कम्युनिटी-हेल्थ अवेयरनेस एंड बीएलएस ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर ने जीवनशैली में परिवर्तन का महत्व-नींद एवं योग की भूमिका विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या और नियमित योगाभ्यास बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के…
राजनांदगांव। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजरी निवासी सुदर्शन यादव ने अपनी पत्नी राधिका यादव को प्रसव पीड़ा होने पर शाम करीब 7.30 बजे घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में राधिका की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने…
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने 25 जून 1975 को देश में लागू किए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार देते हुए कहा कि इस दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का बेरहमी से गला घोंटा गया था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन सरकार के फैसलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख राजनेताओं को बिना किसी कसूर के जेल की सलाखों के पीछे…
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर 5 जुलाई को अपना 6वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रधान संस्थापक व मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान के साथ ही वृक्षारोपण व निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी अपनी सेवा देंगे। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देने सभी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा। ज्ञात हो कि शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर का 6वां स्थापना दिवस 5…
राजनांदगांव। ग्राम पंचायत डिलापहरी में 24 जून 2026 को आयोजित ग्राम सभा की बैठक उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे 2.0 (2024) की पात्र हितग्राहियों की सूची में अपना नाम नहीं मिलने से नाराज एक महिला ने ग्राम सभा स्थल पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रोक लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। ग्राम पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस सर्वे 2.0 (2024) में शामिल ग्रामीण…
राजनांदगांव। ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधी परिवहन विभाग की वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटें और लिंक बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि ठग ट्रैफिक नियम उल्लंघन का डर दिखाकर मोबाइल पर फर्जी संदेश भेजते हैं। इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही लोगों से बैंक खाते, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती…
राजनांदगांव। आधार पंजीयन एवं अद्यतन कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के आधार संचालकों का वृहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आधार संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के प्रतिनिधि श्री शुभान जी ने आधार नामांकन और अद्यतन प्रक्रिया से संबंधित नियमों, दिशा-निर्देशों तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने आधार संचालकों की जिज्ञासाओं एवं कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण…