
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम आलीखूटा, रानीतराई में 17 से 23 दिसंबर 2025 तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन 17 दिसंबर को ग्राम सरपंच श्रीमती चमेली साहू की उपस्थिति में तथा रासेयो समन्वयक डॉ. जितेन्द्र कुमार दीवान एवं डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में कुल 45 छात्राएं भाग ले रही हैं।…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजना-वार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धीमी प्रगति वाले विकासखंडों में शीघ्र सुधार लाया जाए। सभी तकनीकी सहायकों को…
मोहला। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में बड़े पैमाने पर आवास निर्माण कार्यों को देखते हुए शासन ने स्थानीय युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कुशल श्रमिकों की कमी को पूरा करना और युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर ने आम नागरिकों से अपील की है कि इच्छुक युवक-युवतियां और महिलाएं अपने जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर पंजीयन कराएं। योजना के तहत प्रत्येक 4-5 ग्राम पंचायत से 25-25 प्रतिभागियों का बैच तैयार किया जाएगा, जिन्हें आवास…
मोहला। राज्य सरकार की पारदर्शी और किसान हितैषी नीतियों के चलते जिले में किसानों का समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। सुचारु टोकन प्रणाली, खरीदी केंद्रों पर सुविधाएं और समय पर भुगतान की व्यवस्था से किसान अब विक्रय के लिए ज्यादा से ज्यादा केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं। खाद्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार विकासखंडवार धान खरीदी में चौकी विकासखंड सबसे आगे है। चौकी से अब तक 6,108 किसानों ने कुल 2,84,049 क्विंटल धान का विक्रय किया है। वहीं, मोहला विकासखंड में 4,376 किसानों ने 2,11,845 क्विंटल और मानपुर विकासखंड में…
राजनांदगांव। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 से अधिक तीर्थ यात्रियों की तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए उत्साह एवं खुशी का पल रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव शहर के गुरूघासीदास धर्मशाला गुरूघासीदास चौक नंदई रोड में आयोजित सत्यमूर्ति परम पूज्य बाबा गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज बाबा गुरूघासीदास जी के अवतरण दिवस है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बाबा गुरूघासीदास जी की आशीर्वाद से देश एवं प्रदेश में समरसता, शांति, सद्भावना एवं प्रेम है। श्रद्धापूर्वक बाबा जी के प्रतीक के रूप में सफेद ध्वज फहराते है। सफेद ध्वज शांति,…
डोंगरगढ़। पुलिस ने ग्राम मुसराखुर्द के शीतला मंदिर के पास स्थित मकान में अवैध शराब के भंडारण और बिक्री की योजना को समय रहते नाकाम कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में तुरंत संयुक्त टीम का गठन किया गया। डोंगरगढ़ पुलिस और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बीरबल वर्मा पिता आनंद वर्मा, उम्र 45 वर्ष, ग्राम मुसराखुर्द, चंद्रकांत उर्फ सोनू सेन पिता स्व. ख्याली राम…
छुरिया। संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पांडेटोला में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की। इस अवसर पर जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव और ग्राम पंचायत पांडेटोला के सरपंच किर्तन राम साहू भी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर गुरु घासीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पूर्व जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र वैष्णव द्वारा झंडा रोहण किया गया।…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अरूणदेव गौतम (भापुसे) ने 18 दिसंबर 2025 को मोहला स्थित नव-निर्मित पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर भवन में रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उद्घाटन के अवसर पर अभिषेक शांडिल्य (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव, श्रीमती तुलिका प्रजापति कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, वायपी सिंह पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव, धर्मेन्द्र छवैइ पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, लक्ष्य शर्मा पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दिनेश पटेल वन मण्डल अधिकारी, देवचरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), पीतांबर सिंह पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार चौधरी द्वितीय कमांड 44वीं वाहिनी आईटीबीपी पानाबरस (मोहला) एवं जिला…
राजनांदगांव। जनपद पंचायत भवन-दुर्ग के सभा कक्ष में गत दिनों दुर्ग संभाग स्तरीय कर्मचारी सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता फैडरेशन के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने की। इस दौरान आगामी 29, 30 और 31 दिसंबर 2025 को निर्धारित तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश और निश्चितकालीन प्रदर्शन की तैयारियों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सभा का मुख्य उद्देश्य राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स की 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आहूत काम बंद-कलम बंद हड़ताल को सफल बनाना था। इनमें डीए एवं लंबित डीए एरियर्स का भुगतान, चार स्तरीय समयमान वेतनमानए वेतन विसंगति और अन्य मांगें…