
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री यादव ने निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व वर्षों में स्वीकृत निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर के कार्य नागरिकों की जरूरत और आवश्यकता के आधार पर स्वीकृत किए जाते है। ऐसे कार्यों में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण स्तर के निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद अविलंब कार्य प्रारंभ करने के…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय आयुष सोसाइटी संचालनालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) आरोग्यम् परम धनम पदुमतरा द्वारा ग्राम तिलई में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वात रोग, श्वास रोग सहित अन्य जीवनशैली जनित रोगों से बचाव एवं उपचार हेतु विविध योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही शिविर में जुम्बा डांस के…
राजनांदगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बलिदान दिवस के अवसर पर 30 जनवरी को कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लाक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना/प्रदर्शन एवं प्रदेश के किसानों की धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सांकेतिक चक्काजाम किया गया। इस दौरान धान खरीदी में उपजी अव्यवस्था, किसानों को संदेही मानने जैसे दुर्व्यवहार पर भी कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। राजनांदगांव शहर में उत्तर व दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अलग-अलग दो स्थानों पर आयोजनों में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। दोनों स्थानों पर धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र…
राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन रोमांचक मैच खेले गए। पहला मैच लालबाग और स्वस्तिक क्लब के बीच हुआ, जिसमें स्वस्तिक क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लालबाग को 6-2 से पराजित किया। स्वस्तिक क्लब के खुशाल यादव ने पहले हाफ में 2 गोल किए, वहीं शकील अहमद ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके स्कोर को 3-0 कर दिया। मिहिर यादव ने लगातार 3 गोल दागे और मैच को 6-2 की बड़ी जीत में बदल दिया। लालबाग टीम की…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के श्रेष्ठ आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स पुष्पेंद्र कुमार साहू और कुमारी अनुसुइया साहू ने आज कलेक्टर जितेन्द्र यादव से कलेक्टर कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने उन्हें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर मिलने और गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने कहा, “आपदा मित्रों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के कारण यह सम्मान मिला है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।” पुष्पेंद्र कुमार साहू और कुमारी अनुसुइया साहू ने इस अवसर पर अपने अनुभव भी साझा किए…
राजनांदगांव। खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी सुश्री ज्योति मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के कुल 67 प्रकरण दर्ज किए गए एवं 16 लाख 90 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। खनिज विभाग द्वारा ग्राम कल्लूटोला में खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए कुल 3 टैक्टर जप्त किया गया। जिसमें टैक्टर क्रमांक सीजी 08 बीबी 2663 ट्राली सोल्ड…
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार देशी (कम्पोजिट) मदिरा दुकान अर्जुनी एवं चिखली में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अहाते के अलावा अन्य अवैध चखना सेंटर को हटाया गया। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को अहाते के अलावा अन्य अवैध चखना सेंटर के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन एवं आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता, जनार्दन प्रसाद पाण्डे, मिलाप मण्डावी तथा आबकारी आरक्षक आर्यन ठाकुर, प्रदीप कुमार यादव शामिल थे।
राजनांदगांव। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस ने मनगटा क्षेत्र में स्थित कई रिसॉर्ट्स पर एक साथ दबिश दी। इस छापेमारी से क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में की गई। करीब 40 पुलिस कर्मियों की टीमों ने लगभग 49 रिसॉर्ट्स में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि कई रिसॉर्ट्स में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा दी जा रही थी। विशेष रूप से…
राजनांदगांव। भारत माता के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजनांदगांव इकाई द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा में आगे…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर दूर ग्राम धर्मापुर में संचालित एक कथित अवैध मिशनरी आश्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है। हिंदू जागरण मंच और स्थानीय नागरिकों ने आश्रम संचालन को अवैध बताते हुए प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। एन.ओ.सी. का कथित दुरुपयोग स्थानीय लोगों का आरोप है कि डेविड चाको नामक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत से आवासीय भवन और सिलाई केंद्र के लिए जारी एन.ओ.सी. का दुरुपयोग किया। शिकायत में कहा गया है कि न तो सिलाई केंद्र संचालित हुआ और न ही स्वीकृत उद्देश्य के अनुरूप गतिविधियाँ की गईं। इसके बजाय,…