
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
खैरागढ़। जिले के थाना गातापार क्षेत्र में 22 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने पशु तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 02 नग मवेशी भी बरामद किए गए, जिनमें एक भैंस और एक पड़वा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को खैरागढ़ की ओर जंगल के रास्ते कत्लखाना ले जाते हुए पकड़ा, जहां वे मवेशियों को क्रूरता से मारते हुए ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुदरत खान (32 वर्ष) निवासी टीमकीटोला, थाना बहेला, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) और भुनेश्वर बघेल (35 वर्ष) निवासी गाडाघाट, थाना गातापार, जिला केसीजी शामिल हैं। पुलिस…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस सिलसिले में वे रविवार को बंगाल पहुंचे। पार्टी ने उन्हें पुरूलिया लोकसभा अंतर्गत मानबाजार विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को लेकर श्री शर्मा ने आभार जताया है। श्री शर्मा का यह दायित्व न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अन्य राज्यों में पार्टी की रणनीतिक भूमिका में उनकी सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाता है। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा के संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी तथा जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र पाटनी के दिशा-निर्देशों पर, और जिला अध्यक्ष श्याम नारंग की अनुशंसा से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू ने नवीन वर्मा को भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण का नया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवीन वर्मा की नियुक्ति से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में किसान मोर्चा के कार्यों को गति मिलेगी।
मोहला। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने ग्राम पंचायत गोटाटोला, मोहभट्टा और शेरपार में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महतारी सदन निर्माण, आजीविका डबरी निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों, स्वच्छता संबंधी कार्यों और आंगनबाड़ी भवन निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया गया। श्रीमती चंद्राकर ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के…
मोहला। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चार महीने तक चले इस अभियान के बाद आज 21 फरवरी 2026 को जिले के कार्यालय सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा क्षेत्र 78 मोहला-मानपुर में कुल 1,58,680 मतदाता पंजीकृत पाए गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 243 बूथ…
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर राजनांदगांव जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत आज 21 फरवरी 2026 को कलेक्टोरेट में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश टंडन ने राजनीतिक पदों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की प्रति सौंपी। बैठक में बताया गया कि चार महीने तक चले निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को…
राजनांदगांव। आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जनगणना की प्रक्रिया, हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग सर्वे एवं मैपिंग के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। राज्य स्तरीय ट्रेनर सहायक निदेशक कविन्द्र कुमार रंगारी ने प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के कार्यों की बारीकियों की…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सतत अभियान चलाया। इसी क्रम में दिनांक 20.02.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश वर्मा निवासी कोहका (भिलाई) अपने स्कूटी में गांजा लेकर ग्राम भर्रेगांव से सुरगी की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने चौकी के बाहर एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की। तलाशी के दौरान आरोपी की स्कूटी के डिग्गी में पीले-हरे रंग की प्लास्टिक बोरी…
राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ एक सख्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और यातायात प्रभावित निरीक्षक नवरतन कश्यप की देखरेख में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान खासतौर पर रात्रि के समय आयोजित किया गया, क्योंकि बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े वाहन आमतौर पर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ती…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में स्थानीय शिवाजी पार्क में मनाई गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्षए शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में हिंदवी स्वराज्य की स्थापना कर भारत की संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति,…