Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री फूलोदेवी नेताम ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों को लागू करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की मूल आत्मा को खत्म कर देश के करोड़ों ग्रामीण मजदूरों से काम का संवैधानिक अधिकार छीन लिया है। आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक देन रही है, जिसने देश के सबसे गरीब परिवारों को सम्मानजनक रोजगार दिया। लेकिन मोदी सरकार ने सुधार के नाम पर लोकसभा में बिल पास कर दुनिया की सबसे…

Read More

राजनांदगांव। बिजली कंपनी के डायरेक्टर श्री राम अवतार पाठक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों की सभी सोलर एजेंसियों के संचालक और विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर श्री पाठक ने सोलर एजेंसियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर पंजीकृत उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर उन्हें योजना का अधिकतम लाभ दिलाया जाए और सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोन स्वीकृत होने के बाद भी रूफटॉप लगाने में देरी करने वाले वेंडरों पर कड़ी कार्रवाई…

Read More

राजनांदगॉव। भारत के विश्वगुरू स्वामी विवेकानंद की जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर 12 जनवरी को रानीसागर चौपाटी स्थित ऊर्जा पार्क में पहली बार एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन जिला राष्ट्रीय सेवा योजना (एन0एस0एस0), राजनांदगॉव और सहयोगी संस्था छात्र युवा मंच के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का विषय है – “उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो”, जो स्वामी विवेकानंद के प्रेरक आव्हान ‘अराईज, अवेक एण्ड स्टाप नॉट, टिल दी गोल इस रीच्ड‘ पर आधारित है। कार्यक्रम में बतौर…

Read More

राजनांदगांव। शहर की पानी और सफाई संबंधी समस्याओं का समाधान खोजने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज सुबह निगम अधिकारियों के साथ कौरिनभाठा, आर्शीवाद कॉलोनी और बर्फानी आश्रम क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने वार्डवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। महापौर श्री यादव ने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैंकी बग्गा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखिजा, पार्षद श्री डुरेन्द्र साहू, श्री सेवक उइके, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर और अन्य अधिकारियों के साथ आर्शीवाद कॉलोनी में साफ-सफाई का निरीक्षण…

Read More

राजनांदगांव। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर नगर निगम की कार्रवाई अब और तेज हो गई है। निगम प्रशासन ने आज फिर से शहर में अभियान चलाकर 3 थोक विक्रेताओं और 12 दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 9 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ ही 12.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। शासन द्वारा प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से लगाए गए प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगम प्रतिदिन अभियान चला रहा है। आज की कार्रवाई में पुराना गंज चौक और कामठी लाइन क्षेत्र के थोक प्लास्टिक विक्रेताओं सहित अन्य दुकानदारों को निशाना बनाया गया।…

Read More

राजनांदगांव। नीलू शर्मा फैंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित सीजे राजनांदगांव प्रिमियर लीग (RPL) सीजन–2 का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में सी आर एस सोनकर राजनांदगांव की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, वहीं न्यू स्टार सिंघोला राजनांदगांव की टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच के अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नीलू शर्मा जी (अध्यक्ष पर्यटन मंडल, कैबिनेट मंत्री…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दसवें दिन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में दिग्विजय कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के युवा कलाकारों द्वारा गंज चौक और जय स्तंभ चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से शराब सेवन कर…

Read More

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग प्रकरणों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने 141 पाव सीजी अंग्रेजी शराब, 25.02 बल्क लीटर शराब और शराब तस्करी में प्रयुक्त 4 दोपहिया वाहनों को जब्त किया। इन सभी की कुल कीमत ₹68,120 बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुजाम के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल ने अपने स्टाफ के साथ अवैध शराब…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बरगा में छात्र-छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान, रक्षा टीम की महिला आरक्षक रीनू मेश्राम और कौशिल्या साहू ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के उपाय, आत्मरक्षा के टिप्स और आपात परिस्थितियों में सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही, आरक्षक अमित जाटवर ने साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल…

Read More

डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्र के कोटवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी कोटवारों ने भाग लिया। यह बैठक छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की मंशा और पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशों के तहत आयोजित की गई। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव, श्री दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में इस बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कोटवारों को उनके कर्तव्यों और उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई: मुसाफिरी/अजनबी/डेरा वालों की पंजीकरण: प्रत्येक ग्राम में मुसाफिरी, अजनबी और…

Read More