
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
खैरागढ़। जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। केसीजी पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम की धारा 4 और 15 के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों से डीजे साउंड सिस्टम सहित तीन वाहन जब्त किए गए हैं। सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को थाना छुईखदान क्षेत्र में चन्द्रशेखर विदान (35), निवासी खैरागढ़, के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 01/2026 दर्ज कर डीजे साउंड सिस्टम…
राजनांदगांव। दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया फैसले के बाद प्रदेश में निजी स्कूलों के शिक्षकों को सरकारी वेतनमान देने की मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने इस मुद्दे को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। पॉल ने पत्र में कहा है कि प्रदेश के अधिकांश निजी स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तक नहीं दिया जाता। भविष्य निधि (पीएफ) जमा नहीं की जाती और वेतन के नाम पर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों से प्रतिदिन आठ घंटे काम लिया जाता है, लेकिन “समान कार्य, समान…
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम के राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखीजा और लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा की उपस्थिति में विभागीय कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने आगामी वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक अधिक से अधिक वसूली करने के निर्देश दिए और नागरिकों से बकाया करों का भुगतान करने की अपील की। महापौर ने कहा कि राजस्व विभाग नगर निगम की रीढ़ की हड्डी होता है। विभाग की वसूली पर ही निगम के कर्मचारियों के वेतन और अन्य…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जिले के सभी पात्र किसानों को लाभान्वित कराने कृषि विभाग द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग की टीम द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र किसानों को प्रोत्साहन राशि 6000 रूपए वार्षिक दिलाने के लिए ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैण्ड सीडिंग तथा एग्रीस्टेक पंजीयन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रिया करायी जा रही है। उपसंचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि फरवरी माह अंत या मार्च के प्रारंभिक सप्ताह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि हस्तांतरण किया जाना प्रस्तावित है। अब तक जिले में 108449…
राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, विकासखण्ड डाटा मैनेजर एवं कनिष्ठ सचिवीय सहायक, समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के जिला सलाहकार शामिल हुए। सीएमएचओ ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार योग शिविर लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने कहा। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रति दिवस दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं आवश्यक दवाई उपलब्ध कराने तथा निःशुल्क सोनोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम…
राजनांदगांव। जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंगलपुर के सभी 275 परिवारों को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन प्रदान कर ग्राम के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नल के माध्यम से घर पर शुद्ध पेयजल मिलने से ग्राम की दैनिक जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। ग्राम पंचायत जंगलपुर के सरपंच भूपेन्द्र साहू ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना आने से पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप तथा दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की स्थिति गंभीर हो जाती थी। किन्तु जल जीवन…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार रूझान बढ़ रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से राजनांदगांव विकासखंड के आदर्श ग्राम पंचायत भोथीपार खुर्द के सरपंच जितेंद्र साहू का घर जगमग हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रभावित होकर सरपंच जितेंद्र साहू ने अपने घर में 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर पेनल लगवाया है। जिससे उनका बिजली का बिल शून्य हो गया है। प्रतिमाह बिजली बिल से मुक्ति मिली है। सरपंच जितेंद्र साहू ने बताया कि घर में बिजली के उपयोग के आधार पर पहले प्रतिमाह 1200 रूपए…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कार्यरत 43 मास्टर ट्रेनरों को बस्तर जिले में खान-पान, पोषण, स्वास्थ एवं स्वछता विषय पर क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना किया गया। बस्तर में समृद्ध बिहान एवं स्वाभिमान परियोजना अंतर्गत मोचो मानगुन एवं आमचो बासुल जैसे पद्धतियों को सीखकर मास्टर ट्रेनर राजनांदगांव जिले में एफएनएचडब्ल्यू, जेंडर, सामाजिक समावेशन एवं पोट्ठ लईका अभियान में बेहतर कार्य कर सकेंगे।
राजनांदगांव। आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग) के सफल संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, दायित्वों तथा समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के तहत प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी संकलित की जाएगी। जनगणना का संपूर्ण कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने…
राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। चौकी चिखली क्षेत्र में आदतन बदमाशों द्वारा वाद-विवाद कर कानून-व्यवस्था में हस्तक्षेप करने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नागेश खंदाड़े (22), अरमान डोंगरे (22) और अमित यादव (29) शामिल हैं। इन पर धारा 170, 126 और 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें…