
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले के युवा वेटलिफ्टर रेहान खान ने अपनी दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। बलौदा बाजार में आयोजित ओपन जूनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में रेहान ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजनांदगांव मुस्लिम समाज जामा मस्जिद के मीडिया प्रभारी सैय्यद अफजल अली ने बताया कि वेटलिफ्टर रेहान खान पिता मजहर खान ने 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 120 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह रेहान ने कुल 271 किलोग्राम वजन उठाकर ओपन जूनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके जीवन और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि संगठन के विस्तार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे। नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के…
राजनांदगांव। शिवनाथ नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बसे रहवासियों का आक्रोश अब फूटने लगा है। मोहारा से गुजरने वाली जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के विकास और आपदा प्रबंधन हेतु गठित शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति में स्थानियों की अनदेखी को लेकर विरोध तेज हो गया है। समिति में बाहरी लोगों को जगह दिए जाने से नाराज तटवासी अब लामबंद हो गए हैं। लोगों का कहना है कि समिति में वे चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनका न तो क्षेत्र से कोई वास्ता है और न ही आपदा के समय उनकी कोई भूमिका रही है। रहवासियों का कहना है कि हर साल…
खैरागढ़। करवा चौथ की रात जब पूरा परिवार पूजा और व्रत के बाद चैन की नींद सो रहा था, उसी समय घर के भीतर भरोसे को तोड़ती एक बड़ी चोरी की वारदात हो गई। पर ठेलकाडीह पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन समेत घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर ली है। प्रार्थीया माही जंघेल निवासी ग्राम भरदाखुर्द थाना ठेलकाडीह ने 10 अक्टूबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी…
राजनांदगांव। छग की भाजपा सरकार हाफ बिजली बिल योजना बंद कर लाखों गरीब जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। पूर्ववती कांग्रेस सरकार की हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा की छूट दी थी जिसे बंद कर बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट रही है। बढ़े हुए बिजली बिल से आमजनों में काफी आक्रोश दिख रहा है जिसको लेकर शहर कांग्रेस द्वारा सोमवार को विद्युत विभाग का घेराव तालेबंदी कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज…
राजनांदगांव। मां बम्लेश्वरी मंदिर में हुए विवाद को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा इस विषय को लेकर दंगा फैलाने की कोशिश कर रही है, यह भाजपा का सुनियोजित षडयंत्र है जबकि इस गंभीर विषय को लेकर आपसी तालमेल बिठाकर इसका समाधान निकालना था किन्तु वहीं लोग दंग फंसाद करने में लगे है। जिला प्रशासन सचेत रहें धर्मनगरी डोंगरगढ़ हमारी आस्था का केन्द्र है और यहां किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसे आपसी सदभाव से बैठकर इसका रास्ता निकाले। भाजपा की नजर बम्लेश्वरी मंदिर के ट्रस्ट के…
रायपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रभावशाली उपस्थिति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थापित भव्य और आकर्षक स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर आयोजित राउंड टेबल सेशन में छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के पदाधिकारी एवं अधिकारी शामिल हुए। इस सत्र में राज्य-स्तरीय साझेदारी और पर्यटन निवेश को लेकर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के…
रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के पंचम तल स्थित ऑडिटोरियम में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, विभागीय सचिव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नवाचार जनसेवा के केंद्र में हो – मुख्यमत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवाचार ऐसे हों जो दीर्घकालिक रूप से व्यवहारिक हों, नागरिकों की सुविधा बढ़ाएं,…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुलिस की छवि ऐसी होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास उत्पन्न हो। मुख्यमंत्री श्री साय आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री विकास शील, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर–डीएफओ संयुक्त कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के वन प्रबंधन, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित, लघु वनोपजों के मूल्य संवर्द्धन (वैल्यू एडिशन), ईको-टूरिज्म, औषधीय पौधों की खेती और वनों से जुड़ी आजीविका के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों की संख्या आज 12 लाख से अधिक हो चुकी है, जो हमारे सामूहिक प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आवश्यकता इस बात…