
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि नागरिक उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड बनवाने, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, पट्टा, भू-अर्जन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का नियमानुसार…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान के तहत किसानों में खुशी और उल्लास का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी महाभियान में अब तक जिले में 91,735 पंजीकृत किसानों से 1,142 करोड़ 2 लाख 46 हजार रुपये मूल्य का 48,10,448.80 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। इसके साथ ही, अब तक 15,06,050.40 क्विंटल धान का उठाव भी हो चुका है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में धान खरीदी के लिए शानदार व्यवस्थाएं की गई हैं। धान खरीदी प्रक्रिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की उचित…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ निवारण अधिनियम 2013 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी शासकीय एवं निजी संस्थाओं में आंतरिक शिकायत समिति के गठन और सी-बॉक्स पोर्टल में जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि यौन उत्पीडऩ निवारण अधिनियम 2013 के तहत यह अनिवार्य है कि सभी शासकीय एवं निजी संस्थाओं में जहां कर्मचारियों की संख्या 10 या उससे अधिक हो, वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाए। इसके अलावा,…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने हेतु पोर्टल को 9 दिन बाद दोबारा खोला गया हैं। कृषक 15 जनवरी 2026 तक बीमा करवा सकते हैं। अब तक जिले के 28 हजार 661 किसानों द्वारा 38 हजार 258 हेक्टेयर में लगी गेहूं, चना, सरसों एवं अलसी फसल का बीमा कराया है। पिछले साल की तुलना में अब तक 1283 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा किया जाना शेष हैं। गतवर्ष रबी 2024-25 में 39541 हेक्टेयर क्षेत्र रबी फसलों का बीमा हुआ था। असमायिक वर्षा एवं अन्य कारणों से फसलों की क्षति होने पर बीमा कंपनी द्वारा 33 करोड रूपए क्षतिपूर्ति के रूप…
राजनांदगांव। जिले में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, दवाई और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी पहल के तहत जिले की सभी 1775 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी पूरी कर ली गई है। जिले में इस तरह उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत सोनोग्राफी सुनिश्चित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि उच्च जोखिम वाली सभी गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर साप्ताहिक दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जनसामान्य के साथ अच्छे व्यवहार और उनकी समस्याओं के संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसानों और आम नागरिकों से सहयोगपूर्ण और शालीनता से पेश आना चाहिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की और इसे तेजी से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यसभा का आयोजन कर लोगों को योजना के लाभ के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अच्छे वेंडर्स के चयन का भी निर्देश दिया ताकि हितग्राहियों को जल्दी सोलर पैनल इंस्टॉल कर लाभ मिल सके।…
राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में राजनांदगांव में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। परिवहन और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 11, 12 और 13 जनवरी 2026 को तीन दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 87 लोगों को लर्निंग लाइसेंस का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर में भाग लेने वालों को यह जानकारी दी गई कि वे एक माह बाद और छह माह के भीतर राजनांदगांव परिवहन विभाग जाकर अपने लर्निंग लाइसेंस को स्थायी लाइसेंस…
राजनांदगांव। नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए गलत जानकारी देकर अवैध रूप से दत्तक ग्रहण किए गए बच्चे के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में कुमुद मेमोरियल हॉस्पिटल के दो महिला स्टाफ और एक पुरुष स्टाफ शामिल हैं, जिन्हें अब न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह मामला पूर्व में सामने आया था जब एक दंपति ने नाबालिक से जन्मे बच्चे को अवैध रूप से दत्तक ग्रहण किया और अस्पताल स्टाफ की मदद से गलत जानकारी देकर नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस मामले में आरोपी दंपति…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने आज डोंगरगढ़ थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, मालखाना, हवालात, अभिलेख संधारण, सीसीटीएनएस, लंबित प्रकरणों की स्थिति, शिकायत पंजी और साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और विवेचनाओं की गुणवत्ता, चालान प्रस्तुतिकरण की गति, महिला और बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता बनाए रखने, तथा साइबर अपराधों के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए, ताकि न्याय की प्रक्रिया में तेजी…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) द्वारा किए गए अभूतपूर्व विद्युत अधोसंरचना विकास से न केवल उपभोक्ताओं की संख्या में शानदार वृद्धि हुई है, बल्कि जिले में कृषि, उद्योग और घरेलू क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। विगत 25 वर्षों में जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या में 145 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जहां 1998 में जिले में कुल 1,18,027 उपभोक्ता थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 2,51,353 हो गई है। विद्युत कनेक्शन भी 1,25,373 से बढ़कर 3,03,942 हो गए हैं, जिनमें विशेष रूप से कृषक उपभोक्ताओं की संख्या में…