
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले में होली पर्व इस बार भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और आम नागरिकों के बेहतर समन्वय के कारण पूरे जिले में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस मौके पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसरों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया और होली पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। थाना प्रभारियों ने…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने एक बार फिर अपने मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 की रात लगभग 10.30 बजे धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, निवासी राजीवनगर ने डायल-112 पर सूचना दी कि एक मानसिक रूप से अस्थिर युवती जिला अस्पताल मंडी के पास बैठी हुई है। सूचना मिलते ही आरक्षक रविकांत धृतलहरे और चालक मौके पर पहुंचे और धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर के सहयोग से युवती को सुरक्षित थाना बसंतपुर लाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने युवती हरिता (18 वर्ष) का…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दो गंभीर मामलों में सक्रियता दिखाते हुए दो नाबालिक बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है। दोनों मामलों के आरोपियों ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी मोनू बांसफोड़ (19 वर्ष) निवासी अटल आवास बैगापारा लखोली और साहिल मंडावी (20 वर्ष) निवासी ग्राम भोथली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 09 एवं 11 मार्च 2026 को दो प्रार्थियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक बेटियों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना स्तर पर…
राजनांदगांव। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में छुरिया विकासखंड के जनपद पंचायत छुरिया के सामुदायिक भवन में आयोजित मूल्यांकन शिविर में जिले के अंतिम छोर से 100 से अधिक दिव्यांगजनों ने पहुंचकर सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने दिव्यांगजनों…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यवस्थाओं में सुधार तथा योजनाओं को जमीनी स्तर पर मूर्त रूप देने के उद्देश्य से सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित क्षेत्रों का विशेष मैदानी निरीक्षण किया गया। जिससे योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान अधिकारियों ने मैदानी स्तर पर योजनाओं की प्रगति और व्यवस्थाओं का अवलोकन कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। विशेष मैदानी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य संस्थानों का…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल एवं वनमंडलाधिकारी आयुष जैन उपस्थित थे। बैठक में वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना, डीएमएफ नियमों में हुए संशोधन तथा प्रभावित क्षेत्रों के निर्धारण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा डीएमएफ नियमों में संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार अब खनन वाले जिले को ही डीएमएफ निधि प्राप्त होगी। साथ…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में 226 करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विधानसभा निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुवल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि पुष्पवाटिका योगा…
डोंगरगढ़। नगर में बढ़ते प्लास्टिक कचरे और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन द्वारा पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती किए जाने के निर्णय का सामाजिक कार्यकर्ता विवेक मोनू भंडारी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं की सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी होने के कारण डोंगरगढ़ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, विशेषकर मां बम्लेश्वरी मंदिर, चंद्रगिरी तीर्थ तथा आसपास के बाजारों में। ऐसे में एक अनोखी पहल के तहत दर्शनार्थियों को प्रेरित किया जा सकता…
राजनांदगांव। जामा मस्जिद मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने के आखिरी अशरे में आने वाली शब-ए-कद्र की रातों को इस्लाम में बेहद मुकद्दस और बरकतों वाली रात माना जाता है। इन मुकद्दस मुबारक रातों में की गई इबादत का सवाब हजार महीनों की इबादत से भी ज्यादा अफजल है। इसलिए अकीदतमंद इन दिनों में विशेष रूप से नमाज, अस्तगफार, कुरआन पाक की तिलावत अपनी जिंदगी और आखरत, अपने मरहूमिन की मगफिरत के लिए दुआएं करते है, और पुरी रात अल्लाह के जिक्र और दुआ में मशगूल रहते…
राजनांदगांव। रूसा 2.0 के अंतर्गत शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में दिनांक 09 से 14 मार्च 2026 तक सात दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर साइंस फैकल्टीज का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया जा रहा है, जिसमें संपूर्ण महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष रूप से रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष नंदिनी चंद्रवंशी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सात दिवसीय इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण के साथ-साथ अन्य महाविद्यालयों से…