
- उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान
- स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
- आयुक्त ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक : शिक्षकों को मिलेगा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ का लाभ
- मोहारा वार्ड में आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसएलआरएम सेंटर और पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण
- राजनांदगांव में कुपोषण पर बड़ी जीत : 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त, 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चा नहीं
- पहले ही प्रयास में चमकी संस्कार सिटी की हॉकी टीम, सीबीएसई ईस्ट जोन में बनी उपविजेता
- सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा, तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक
- किस कानून के तहत अनिवार्य किए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर? : अनीस खान
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर से लगे ग्राम सोमनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल अफसर सहित अन्य डाक्टरों व स्टाफ की मनमानी थमी नहीं है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनआर नवरत्न ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमें डाक्टरों और स्टाफ की मनमानी खुलकर सामने आयी। कई डाक्टर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट बगैर सूचना दिए अस्पताल से नदारत मिले। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएचओ ने खंड चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थित डाक्टर व अन्य कर्मचारियों के एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ड्यूटी टाइम में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस…
राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मातृशक्ति आयाम द्वारा आयोजित चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रांत स्तरीय अभ्यास वर्ग का राजनांदगांव में सफलतापूर्वक समापन हुआ। नीरज वाजपेई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 7 मई से 10 मई तक चले इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं मातृशक्ति कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक कार्य पद्धति, सांस्कृतिक जागरण, राष्ट्र भाव और सेवा गतिविधियों में महिलाओं की सक्रियता को बढ़ाना रहा। वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिला मार्गदर्शन प्रांत संयोजिका श्रीमती शशि बंछोर के नेतृत्व में आयोजित इस वर्ग में विहिप के केंद्रीय और क्षेत्रीय स्तर के दिग्गज पदाधिकारियों का मार्गदर्शन…
राजनांदगांव। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचाने के लिए शहर में सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 46, तेली पारा स्थित अम्बेडकर भवन में विशेष शिविर लगाया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुँची महिलाओं ने अपना ई-केवाईसी अपडेट कराया, ताकि योजना की राशि बिना किसी रुकावट के उनके बैंक खातों में आती रहे। स्पॉट सेटलमेंट : मौके पर ही समस्याओं का हुआ निराकरण शिविर की खास बात यह रही कि यहां केवल दस्तावेज जमा नहीं किए गए, बल्कि महिलाओं की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ का किसान आज खेत में कम और सरकारी पोर्टल, पंजीयन और टोकन की पेचीदगियों में ज्यादा उलझा दिया गया है, जिस किसान के हाथ में खाद की बोरी होनी चाहिए, उसके हाथ में आज आवेदन, पंजीयन और टोकन की पर्ची थमा दी गई है। भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार आखिर किसानों को किस दिशा में ले जाना चाहती है? खाद लेने के लिए नया पंजीयन और टोकन सिस्टम लागू कर सरकार ने किसानों के सामने कृत्रिम संकट खड़ा कर दिया है। गांव-गांव में किसान सुबह से लाइन में खड़े…
डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को चौकी मोहारा पुलिस और जिला पुलिस की ‘स्पेशल टीम’ ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम ढारा में दबिश दी और अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के शराब कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है। घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ढारा के मोहारा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक…
राजनांदगांव। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार दर करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। चेक पोस्ट लगाकर की गई घेराबंदी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 12 मई को गोपालपुर-गिधवा रोड और हरडुवा की ओर से…
राजनांदगांव। संस्कारधानी के बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) के जवान की मृत्यु के बाद मिली विभागीय सहायता राशि को उसके ही रिश्तेदार ने हड़प लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक जवान के साडू भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वृद्ध माता-पिता को अधिकारियों को रिश्वत देने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। हादसे में हुई थी जवान की मौत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी का पुत्र वरुण कुमार…
राजनांदगांव। नगर निगम सीमा क्षेत्र के चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निगम प्रशासन ने धर-पकड़ अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में निगम की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से 12 घुमंतू मवेशियों को पकड़कर रेवाड़ीह स्थित कांजी हाउस पहुंचाया। साथ ही जन-शिकायत निवारण प्रणाली ‘निदान 1100’ पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। इन क्षेत्रों में चला अभियान निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने सघन अभियान चलाते हुए आज रामदरबार चौक, मठपारा रोड, लखोली नाका, नंदई,…
राजनांदगांव। राजनांदगांव के बहुप्रतीक्षित एवं अधूरे रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने आज जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पटरी पार प्रभावित क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा अधूरे निर्माण कार्य को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने मिला। ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता आसिफ अली द्वारा इससे पूर्व 29 जनवरी एवं 16 अप्रैल को भी रेलवे स्टेशन में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था। दोनों बार रेलवे प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया,…
राजनांदगांव। कांग्रेस नेता राहुल देवांगन ने नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसे संवेदनशील मामले में पेपर लीक की घटनाएं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। राहुल देवांगन ने जारी बयान में कहा कि तीन मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा पर पेपर लीक के आरोप लगना और बाद में परीक्षा रद्द होना बेहद चिंताजनक है। विद्यार्थियों ने वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा दी थी, लेकिन सरकार की लापरवाही और व्यवस्था की विफलता के कारण उनके सपनों…