Close Menu
    What's Hot

    उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान

    July 27, 2026

    स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

    July 27, 2026

    आयुक्त ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक : शिक्षकों को मिलेगा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ का लाभ

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान
    • स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
    • आयुक्त ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक : शिक्षकों को मिलेगा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ का लाभ
    • मोहारा वार्ड में आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसएलआरएम सेंटर और पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण
    • राजनांदगांव में कुपोषण पर बड़ी जीत : 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त, 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चा नहीं
    • पहले ही प्रयास में चमकी संस्कार सिटी की हॉकी टीम, सीबीएसई ईस्ट जोन में बनी उपविजेता
    • सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा, तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक
    • किस कानून के तहत अनिवार्य किए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर? : अनीस खान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मोहारा वार्ड में आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसएलआरएम सेंटर और पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण
    राजनांदगांव

    मोहारा वार्ड में आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसएलआरएम सेंटर और पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर के वार्डों में मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने सोमवार सुबह मोहारा वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमआईसी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री आलोक श्रोती की मौजूदगी में एसएलआरएम सेंटर, पुन्नी मेला स्थल तथा जल संयंत्र गृह की व्यवस्थाओं का बारीक अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण और यूजर चार्ज वसूली पर जोर
    आयुक्त श्री मरकाम ने मोहारा स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर वहां कार्यरत स्वच्छता दीदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने घरों से कचरा संग्रहण और सेंटर में गीला-सूखा कचरा पृथक्कीकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।

    आयुक्त ने निर्देश दिए कि:

    प्रतिदिन शत-प्रतिशत घरों से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए।

    आम नागरिकों को घर पर ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करें।

    नियमित रूप से यूजर चार्ज की वसूली की जाए और सेंटर में स्वच्छता बनाए रखी जाए।

    निरीक्षण के दौरान सेंटर के पास जलभराव देखकर आयुक्त ने मौके पर ही सफाई कराकर पानी की निकासी कराई। साथ ही कार्यपालन अभियंता को उक्त स्थान पर मुरुम-डस्ट डालकर समतलीकरण करने के निर्देश दिए।

    पुन्नी मेला स्थल और घाट की हुई विशेष सफाई
    पुन्नी मेला स्थल के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्ड पार्षद से आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयुक्त की मौजूदगी में मेला स्थल, नदी तटबंध के पास घाट की पचरी और किनारे उगी कंटीली झाड़ियों की सफाई कराई गई।

    तटबंध के किनारे मिट्टी जमने से गाद और कचरा रुकने की समस्या पर पार्षद द्वारा ध्यान आकर्षित कराने पर आयुक्त ने जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर इसका स्थाई समाधान कराने के निर्देश दिए।

    जल संयंत्र गृह का अवलोकन
    दौरे के अंतिम चरण में आयुक्त ने जल संयंत्र गृह का निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर एलम (फिटकरी) के भंडारण की जांच की और पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पानी टंकियों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी।

    इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान

    July 27, 2026

    स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

    July 27, 2026

    आयुक्त ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक : शिक्षकों को मिलेगा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ का लाभ

    July 27, 2026

    राजनांदगांव में कुपोषण पर बड़ी जीत : 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त, 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चा नहीं

    July 27, 2026

    पहले ही प्रयास में चमकी संस्कार सिटी की हॉकी टीम, सीबीएसई ईस्ट जोन में बनी उपविजेता

    July 27, 2026

    सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा, तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

    July 27, 2026
    Top Posts

    साहू सदन में भव्य शपथ ग्रहण, प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर आयोजित

    July 25, 20269 Views

    युवाओं पर लाठीचार्ज तानाशाही की पराकाष्ठा, सत्ता के अहंकार में चूर है सरकार : अब्दुल कलाम खान

    July 23, 20265 Views

    केंद्रीय विद्यालय रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 5 खिलाड़ी ने जीता पदक

    July 25, 20262 Views

    ‘स्वास्थ्य संगम’ में उमड़ा जनसैलाब, रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता का मिला संदेश

    July 23, 20262 Views

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला : कांग्रेस

    July 23, 20262 Views

    काश रामनामी सम्प्रदाय से कुछ सीख लेते श्री राममँदिर के चँदा चोर : वीरेन्द्र सिंह तोमर

    July 23, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.