Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। सड़कों और सर्विस रोड पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के कारण लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। पिछले दो दिनों के भीतर पुलिस ने नो-पार्किंग और सर्विस रोड पर खड़े 87 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 27 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूला है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं यातायात…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश और गाली-गलौज के विवाद पर एक युवक पर हंसिया व डंडे से प्राणघातक हमला किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कंट्रोल रूम की सूचना पर हरकत में आई पुलिस पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को जिला कंट्रोल रूम राजनांदगांव से सूचना मिली कि मारपीट में गंभीर रूप से…

Read More

राजनांदगांव। खरीफ सीजन 2026 के दौरान जिले में किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पर्याप्त भंडारण किया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग किसानों तक समय पर खाद-बीज पहुंचाने में जुटा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी किसान को खाद या बीज की कमी का सामना न करना पड़े। कृषि विभाग के अनुसार खरीफ 2026 के लिए 14,331 क्विंटल बीज की मांग के मुकाबले 14,686 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है। इनमें से अब तक 13,700.82 क्विंटल बीज सहकारी समितियों एवं कृषि विभाग के…

Read More

राजनांदगांव। जिले को शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से रोशन करने और नागरिकों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देशन में आज जिले भर में एक अनूठी और व्यापक पहल की गई। ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए महज एक ही दिन के भीतर जिले में 100 से अधिक ‘प्रधानमंत्री सूर्य सभाओं’ का आयोजन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में जुटी भीड़ जिले की सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों…

Read More

राजनांदगांव। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ ग्रामीण अंचलों में आर्थिक समृद्धि और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया उजाला फैला रही है। इस योजना के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक केवल बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक की भूमिका में आ गए हैं। जिले के ग्राम जंगलेसर निवासी किसान श्री रामेश्वर प्रसाद चंद्राकर इसका जीवंत उदाहरण बन चुके हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर न सिर्फ अपना बिजली बिल शून्य कर लिया है, बल्कि अब बिजली बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने की राह पर हैं। सब्सिडी का मिला लाभ, 1500…

Read More

राजनांदगांव। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना से मिल रही मासिक वित्तीय सहायता महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। राजनांदगांव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बांटगांव की रहने वाली श्रीमती मीना बाई यादव इस योजना का लाभ पाकर बेहद खुश हैं और अब वे अपने परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। बच्चों की शिक्षा में मिल रही बड़ी मदद योजना से मिल रहे लाभ को साझा करते हुए लाभार्थी मीना…

Read More

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना द्वारा बुधवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों और संगठन की पदाधिकारियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान में महापौर मधुसूदन यादव, पार्षद प्रकाश झंझाडे और समाजसेवी राजा मखीजा विशेष रूप से शामिल हुए। संगठन की प्रदेशाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष कनकलता सिंह, जिला अध्यक्ष अनामिका सिंह, महासचिव सुधा पवार, जिला उपाध्यक्ष अंजू सिंह सहित रश्मि भारद्वाज, रेणु सिंह, निशा सेंगर, स्वाती चौहान और डिंपल भदौरिया ने पौधारोपण में…

Read More

राजनांदगांव। देश और प्रदेश में बेटियों के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामलों के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और पीड़ित बेटियों को जल्द न्याय दिलाने की मांग को लेकर जीवनदान सेवा संस्था ने न्यायालय परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संस्था ने दोटूक शब्दों में कहा कि अब न्याय के लिए मोमबत्तियां जलाने (कैंडल मार्च) के बजाय न्यायालयों के सामने आवाज बुलंद करने का समय आ गया है। प्रदर्शन के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने वर्तमान न्याय प्रणाली की कतिपय विसंगतियों पर चिंता जताई। उन्होंने…

Read More

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के शिक्षा जगत के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। विकासखंड सिमगा के संकुल खिलोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, केसली में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती चंद्रिका टोडर को उनके उत्कृष्ट शिक्षण, नवाचारों और शिक्षा के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान के लिए प्रतिष्ठित स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान देश के उन चुनिंदा शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई है। रायपुर में गरिमामय समारोह में मिला सम्मान राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर…

Read More

बलौदा बाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड की एक और शिक्षिका ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोलिहा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती चित्रा साहू को उनकी उत्कृष्ट शिक्षण शैली और नवाचारों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत सम्मान-2026 से विभूषित किया गया है। रायपुर के शांतिनगर स्थित वीमतारा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में देशभर के चुनिंदा शिक्षकों के बीच उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह पूरा आयोजन पूर्व प्रधानपाठक स्वर्गीय हरिवंश मिश्र की पुण्यतिथि को समर्पित था। कड़े पैमानों पर परखी गई दावेदारी इस राष्ट्रीय सम्मान की रेस में…

Read More