
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। ममता नगर वार्ड में नल में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद नगर निगम ने तत्काल सफाई अभियान शुरू किया और पाइपलाइन की जांच कर प्रभावित क्षेत्र में पानी सप्लाई करने के लिए टैंकर भेजे। इस कार्य की आज सुबह निरीक्षण करने नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा पहुंचे और क्षेत्र की टंकी की सफाई कराने के निर्देश दिए। गली नं. 3 और 5 में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद नगर निगम का अमला अलर्ट हुआ और पाइपलाइन की जांच, सफाई सहित अन्य आवश्यक कार्य किए गए। इस पर पहले महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निरीक्षण…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने आगामी 17 जनवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और आंदोलन का आयोजन करने का ऐलान किया है। इस आंदोलन में प्रदेश के करीब 69 हजार सहायक शिक्षक शामिल होंगे। आंदोलन की मुख्य मांगें वेतन विसंगति दूर करना, एक लाख अस्सी हजार शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान देना, पुरानी पेंशन बहाल करना, और प्रथम सेवा गणना के आधार पर समस्त लाभ देना हैं। जागरूक शिक्षक संघ का समर्थन इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ ने खुला और नि:शर्त समर्थन दिया है। संगठन के प्रदेश…
राजनांदगांव। दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी), ठाकुरटोल में व्यावसायिक विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 8 से 20 जनवरी 2026 तक बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वरोजगार उन्मुख कौशल प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर तथा आत्मविश्वासी बनाना है। प्रशिक्षण में बच्चों और युवाओं को बांस से टोकरी, सजावटी आइटम, लैंप सहित विभिन्न आकर्षक उत्पाद बनाने की कला सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण में शामिल दिव्यांग बच्चे उत्साहपूर्वक सीख रहे हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में यह शिविर दिव्यांगजनों के कौशल विकास और सशक्तिकरण की दिशा…
राजनांदगांव। जिले में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी और उपचार के लिए विशेष प्रयास किए हैं। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच, उपचार, दवाई और स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। सोनोग्राफी के लिए नि:शुल्क व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब तक जिले में कुल 1775 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं पंजीकृत की…
राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी महाभियान में किसानों को आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर रकबा संशोधन का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारी और पटवारी किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर रहे हैं। अब तक लगभग 150 किसानों की तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया है। एकीकृत किसान पोर्टल के तहत किसानों के खसरा, रकबा सुधार, कैरी फारवर्ड, फसल विवरण, नवीन पंजीयन, वारिसान पंजीयन, वन पट्टा और त्रुटि सुधार से संबंधित विभिन्न प्रकार के आवेदन…
राजनांदगांव। राजनांदगांव के मोहारा बाईपास में शराब की दुकान के विरोध को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस द्वारा लगातार आरोपों के बाद, बीजेपी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है और कहा कि कांग्रेस के पास अब मुद्दे नहीं बचें हैं और यह अब मुद्दाविहीन पार्टी बन चुकी है। एक बयान जारी करते हुए कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार के शासन में राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक, बस स्टैंड और महावीर चौक तक शराब बिकती थी, वह अब शराब दुकानों के खिलाफ…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने एक गंभीर महिला अपराध मामले में आरोपी करण निषाद (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक शोषण किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का खुलासा: पीड़िता ने थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी करण निषाद, जो मुढीपार थाना सोमनी का निवासी है, दिसंबर 2024 से नवम्बर 2025 तक उसे शादी का वादा कर विभिन्न स्थानों पर घुमाने के बहाने ले गया और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 29 पौवा देशी प्लेन शराब, 5.22 लीटर कीमती 2320 रुपये तथा 430 रुपये की बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही की जानकारी: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना सोमनी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने, पीने और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा…
राजनांदगांव। ग्राम खुबटोला के प्राथमिक शाला के पास चल रहे जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य से महत्वपूर्ण सामग्री चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जयलाल नंदेश्वर (46 वर्ष), ग्राम खुबटोला का निवासी है, जिसे पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चोरी का खुलासा: मामला 5 जनवरी 2026 का है, जब ग्राम खुबटोला में M.N. कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण सामग्री, जिसमें बांस-बल्लियाँ, सरिया, रापा, ढमेला, सब्बल, तसला, और अन्य सामग्री रखी हुई थी, में से लगभग 40,000 रुपये मूल्य…
राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बालक के साथ गंभीर लैंगिक अपराध करने वाला आरोपी समीर सहारे (21) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उसे 9 जनवरी 2026 को पकड़ लिया गया। घटना 2 जनवरी 2026 को शाम करीब 4:30 बजे की है। समीर सहारे ने 5 वर्षीय बालक के साथ अनैतिक कृत्य किया और उसे गंभीर चोटें पहुंचाई। प्रार्थी की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 115(2) बीएनएस और धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।…