Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी सुशासन तिहार की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा 1 मई से 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रशासन सीधे गांव-गांव पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित जिले प्रवास को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से की जाएं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते…

Read More

राजनांदगांव। साइबर ठगों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में चलाए जा रहे मिशन साइबर सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने 14 ऐसे म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है, जो मामूली लालच में आकर अपने खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम खपाने के लिए कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के खातों से अब तक 50 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने इस पूरी कार्रवाई को…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्यालयीन समय में शराब का सेवन कर कर्तव्य पर उपस्थित होने पर सहायक ग्रेड-2 राधेश्याम ठाकुर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-2 राधेश्याम ठाकुर कार्यालयीन समय में शराब का सेवन कर ड्यूटी पर उपस्थित पाया गया। पूछताछ के दौरान उनका व्यवहार भी अनुचित पाया गया। इसके अतिरिक्त मेडिकल परीक्षण हेतु भेजे जाने की प्रक्रिया के दौरान बिना सक्षम अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित हो गया। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक बड़ी उम्मीदों के साथ जनदर्शन में अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं, उनकी शिकायतों का समाधान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल…

Read More

राजनांदगांव। जोगी कांग्रेस के नेता बिलाल ने आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के हालिया निर्णय का स्वागत करते हुए राजनांदगांव की जनता की ओर से उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। बिलाल ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए विभाग के बड़े बाबू राम सिंह पाटिल को जिले से भारमुक्त करना एक सराहनीय कदम है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी जीत बिलाल ने अपने बयान में कहा कि राम सिंह पाटिल के हटने से जिले के आबकारी विभाग में पारदर्शिता की नई उम्मीद जगी है। उन्होंने इसे जोगी कांग्रेस और राजनांदगांव की जनता की नैतिक जीत…

Read More

रायपुर। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर नवीन विश्राम गृह, रायपुर में एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम ‘पशु चिकित्सक : भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक’ रखा गया, जो खाद्य सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति, जन स्वास्थ्य और पशु स्वास्थ्य की रक्षा में पशु चिकित्सा सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। खेत से लेकर थाली तक, पशु चिकित्सक यह सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं कि हमारा भोजन सुरक्षित और स्वस्थ रहे। यह कार्यक्रम पशु चिकित्सा अधिकारी संघ (अनु. जाति-जन जाति) द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद संतोष पाण्डेय, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नवीन प्रावधानों के अनुरूप डीएमएफ के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि जिला खनिज न्यास समिति के माध्यम से जनप्रतिनिधि…

Read More

राजनांदगांव। सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक खुज्जी भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। सांसद संतोष पाण्डेय ने केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं सहित जिले के नवाचार के क्रियान्वयन, प्रगति तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए…

Read More

राजनांदगांव। शहर में अवैध हथियार लेकर घूमने वाला एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना सिटी कोतवाली की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मेंए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे बुकिंग ऑफिस के पास एक युवक संदिग्ध…

Read More

राजनांदगांव। शहर में राहगीरों को डराने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना सिटी कोतवाली की टीम ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में शहर में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि होटल विल्सन मानव मंदिर के पीछे एक युवक चाकू लहराते हुए राहगीरों को डराने की…

Read More