Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संतोष अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और रफ्तार बढ़ेगी। बैठक में ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिखली की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूरज वाहने (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी कल रात अपने साथी के साथ मोबाइल दुकान में घुसकर चाकू दिखाकर प्रार्थी की जेब से 3,000 रुपये और दुकान से नकदी लूट गया। प्रार्थी के साथी द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी से 1000 रुपये और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि लूट की रकम अपने साथी के साथ बटवारा कर खर्च की गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Read More

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने आज ग्राम ककरेल रोड तिराहा के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिथलेश साहू (22) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56 पौवा देशी रोमियों प्लेन शराब, कुल 10.8 लीटर, मूल्य 5,600 रुपये जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के निर्देशन और पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष…

Read More

राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड का ग्राम घुपसाल जनभागीदारी और जल संरक्षण के सफल प्रयासों के चलते जिले में आदर्श मॉडल बन गया है। पिछले चार साल से सूखे तालाब इस साल भर गए और मवेशियों व ग्रामीणों के लिए जल उपलब्ध हुआ। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने ग्राम का दौरा कर किसानों और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कम पानी वाली फसलें अपनाने और जल संरक्षण के उपायों से भू-जल स्तर में सुधार हुआ है। मक्का और दलहन-तिलहन जैसी फसलें अधिक पानी वाली धान की जगह उगाने से न केवल पानी की बचत हुई, बल्कि कृषि टिकाऊ भी…

Read More

राजनांदगांव। जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज होता जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व अमला लगातार सड़कों पर उतरकर अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पाटेकोहरा चेकपोस्ट बैरियर के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से लदे हाईवा को जप्त किया गया है। लाल बहादुर नगर के नायब तहसीलदार राजेश नेताम ने पाटेकोहरा चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान चारामा (कांकेर) की ओर से आ रहे हाईवा क्रमांक सीजी 08-बीडी 5999 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में रेत…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज कुमरदा तहसील के ग्राम मोतीपुर नदी घाट में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैम्प को तोड़ दिया और घाट तक पहुंचने वाले मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। इससे पहले टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो माजदा वाहनों को रेत सहित जप्त किया। दोनों वाहनों को थाना डोंगरगांव के सुपुर्द कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।…

Read More

राजनांदगांव। महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता आयोजित की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण लागू करने में अनावश्यक देरी का आरोप लगाया। पत्रकारवार्ता में कहा गया कि महिला आरक्षण विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है, इसके बावजूद इसे लागू नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर आम जनता…

Read More

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल 23 अप्रैल 2026 को अपने मूल विद्यालय लौट आए। तीन महीने तक सुकमा 1 (पेटा) नवोदय विद्यालय में अस्थाई रूप से पदस्थ रहने के दौरान उन्होंने विद्यालय का कायाकल्प कर दिया। श्री मंडल ने आर्ट टीचर मलय कुमार और पूजा गौतम (बायो) के साथ मिलकर छात्रों की मदद से स्कूल की दीवारों को सुंदर चित्रों से सजाया। उन्होंने सुकमा जिले के कलेक्टर अमित कुमार (आईपीएस) के सहयोग से पानी की समस्या का समाधान कर दो बोरवेल स्थापित करवाए। साथ ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए गए अभियान में मोहित उर्फ मोंटू मालेकर और विधि से संघर्षरत एक 16 वर्षीय बालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 23 अप्रैल 2026 को जेल रोड चौथान मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपीयों को मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से कुल 5.610 किलोग्राम गांजा और मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08-बीडी 5014 जप्त की गई। कुल जप्ती की कीमत लगभग…

Read More

राजनांदगांव। शहर के नागरिकों को मात्र 1 रुपए में एक लीटर शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा संचालित वाटर एटीएम एक बार फिर सक्रिय कर दिए गए हैं। लंबे समय से तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़े इन एटीएम को महापौर मधुसूदन यादव एवं आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर मरम्मत कर पुनः शुरू किया गया है। नगर निगम द्वारा पूर्व में नगर निगम कार्यालय, जिला कार्यालय, नया बस स्टैंड, चौपाटी क्षेत्र, बसंतपुर जिला चिकित्सालय एवं हाट बाजार सहित छह स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए थे। इनमें से कुछ स्थानों पर रखरखाव…

Read More