Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले में नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को मोटरसाइकिल पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त बाइक सहित कुल 13,480 रुपये का मशरूका जप्त कर उसे जेल भेज दिया है। कच्‍चे रास्ते पर की नाकाबंदी पुलिस के अनुसार, मंगलवार 21 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्राम नुनहाटोला और कोलियारी के बीच कच्चे रास्ते से…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के कड़े निर्देश के बाद जिले में खनिज का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध मुहिम तेज कर दी गई है। मंगलवार को खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक दबिश देकर अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे तीन वाहनों सहित एक जेसीबी मशीन को जप्त किया है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। तहसील के कई गांवों में दी दबिश खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग की विशेष टीम ने राजनांदगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम कुंवारझोलकी, ठेलकाडीह, ढारा, मोहारा, डोंगरगढ़, बोरतलाव,…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने बागनदी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र राज्य निर्मित 12.600 बल्क लीटर देशी दारू संत्री जप्त की है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि अमृत पाल सिंह भाटिया के बागनदी स्थित रिहायशी मकान से 140 नग प्रत्येक 90 एमएल की बोतलों को जब्त किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी…

Read More

राजनांदगांव। जल संसाधन संभाग राजनांदगांव ने मेसर्स सेवासिंह ओबेराय एण्ड कंपनी, पद्मनाभपुर को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खुर्सीपार स्थित बिल्हरी जलाशय के गहरीकरण एवं मलबा- मिट्टी परिवहन हेतु दी गई अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग क्रमांक 01 द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन में बताया गया है कि कंपनी ने निर्देशों का पालन नहीं किया, जिससे जलाशय को भविष्य में क्षति पहुंचने की संभावना बनी है। गहरीकरण के लिए कंपनी को बांधपार से 60 मीटर दूरी छोड़ने और केवल 0.60 मीटर गहरीकरण की अनुमति दी गई थी, लेकिन कंपनी ने 25-30 मीटर की…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में घरेलू गैस आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर, जिला खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक और जिले की 15 गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और मांग के अनुसार नियमित वितरण हो रहा है। फरवरी 2026 में 98,774 और मार्च 2026 में 93,133 सिलेंडरों की रिफिलिंग की गई। कलेक्टर ने डिलीवरी में विलंब की शिकायतों पर 3 एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए। अधिकांश एजेंसियां…

Read More

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई। सीईओ ने निष्क्रीय और बंद खातों की जानकारी ली और बचत राशि शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर सोख्ता गड्ढा अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवासों में सोख्ता गड्ढा निर्माण और ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने इन्जेक्शन वेल, वाटर रिचार्ज शॉंप, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोख्ता गड्ढा फिल्डर की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित करने और मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम जामरी और मुड़पार में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम जामरी में नाले के पास अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर पाए गए। जैसे ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। दोनों ट्रॉलियों में भरी रेत जप्त कर थाना बोरतलाव को सुपुर्द किया गया। साथ ही मौके पर हेमलाल सिन्हा…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग ने शहर स्थित महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया। वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई संपन्न की। कलेक्टर ने परिसर का निरीक्षण कर नवीन भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इस भवन के निर्माण के लिए 121.16 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्कूल परिसर में स्थित पुराने और जर्जर शासकीय आवासों पर…

Read More

डोंगरगांव. जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए चल रहे विशेष योग अभियान के तहत कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सोमवार सुबह डोंगरगांव विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमड़ीबोड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर जोर देते हुए लू से बचाव, पर्याप्त पानी पीना, हल्का और पौष्टिक आहार और रोज योग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए निकालना चाहिए।…

Read More

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की बजट बैठक आज 22 अपै्रल अपरान्ह 12 बजे नगर निगम टाउन हाल सभागृह में प्रारंभ हुई, बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2025-26 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जाना था। बजट बैठक निर्धारित समय में राष्ट्रगीत तथा राज्य गीत के साथ प्रारंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में महापौर मधुसूदन यादव ने अपना द्वितीय बजट प्रस्तुत करते हुए प्रतिवेदन का पठन किया, जिसके पश्चात पार्षदों ने चर्चा में भाग लिया। चर्चा उपरांत वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय व्यय का बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया।…

Read More