Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शहर में जारी विकास कार्यों की समीक्षा के लिए महापौर मधुसूदन यादव ने आज आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, पार्षद कुलेश्वर धु्रव, पूर्व पार्षद मुकेश धु्रव और निगम तकनीकी अधिकारियों के साथ यातायात नगर जीर्णोद्धार और मेडिकल कालेज रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर यादव ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय सीमा में कार्य पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। महापौर यादव ने बताया कि यातायात नगर जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है, जिसके…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पेण्ड्री में निर्मित बहुमंजिला आवासों का आज अपर कलेक्टर सीएल मारकंडे और नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासों की गुणवत्ता, निर्माण और आवंटन प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मारकंडे ने कहा कि योजना का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी और बेघर परिवारों को सर्वसुविधायुक्त पक्के आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अच्छा और सुरक्षित आवास परिवार के जीवन स्तर को सुधारने और भविष्य संवारने में मदद करता है। आयुक्त विश्वकर्मा ने आवासों में उपलब्ध बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति लगे लगभग 130 अवैध विज्ञापन बोर्ड, पोस्टर और बैनर हटाए। यह कार्रवाई निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर की गई। निगम की टीम ने लखोली नाका चौक, नंदई, गंज चौक, रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन सहित अन्य स्थानों पर विद्युत पोल, निजी भवनों की दीवारों, छत और फ्लाईओवर के पिलरों में लगे अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर हटाए। आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में कई विज्ञापन एजेंसियों और व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति बोर्ड और पोस्टर लगाए गए थे, जो छत्तीसगढ़ विज्ञापन पंजीयन एवं विनियमन उपविधि 2012 और नगर पालिका अधिनियम 1956…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सीएल मारकण्डेय ने इस्कान वाटिका गोकुल नगर राजनांदगांव निवासी अनूप नायक एवं श्रीमती सरिता नायक (लाइसेंसी), मेसर्स रौनक इंटरप्रायजेस गोकुल नगर पनेका रोड राजनांदगांव द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की आधारों का उल्लंघन करने तथा खाद्य पदार्थ सुरभि स्पांज पनीर का नमूना अवमानक एवं मिथ्याछाप होने पर 6 लाख रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। न्यायालय अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी अनूप नायक एवं श्रीमती सरिता नायक, मेसर्स रौनक इंटरप्रायजेस गोकुल नगर पनेका रोड राजनांदगांव को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की…

Read More

राजनांदगांव। परिवहन विभाग द्वारा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल वाहनों की विशेष जांच एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव आनंद शर्मा के बताया कि जांच एवं प्रवर्तन के दौरान स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों में फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फायर सेफ्टी उपकरण सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं एवं दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच के दौरान वाहनों में खामियां पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। जांच के दौरान श्रीवेद पब्लिक स्कूल मोहारा की स्कूल बस सीजी 08 एजी 1365 एवं सीजी 08 एजी 1366 में वैध…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्राम कोठीटोला में जनहितकारी पहल की गई। घने जंगलों और दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थित कोठीटोला में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कम्युनिटी पुलिसिंग गतिविधियों से ग्रामीणों में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में गांव के बच्चों और युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बैट, बॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खेलों की ओर प्रेरित करना और उन्हें नशा…

Read More

राजनांदगांव। जमीन दिखाने और नोट डबल करने का झांसा देकर 1.75 लाख रूपये की झपटमारी करने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने महज 3 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी जयराम नागपुरे (निवासी-ग्राम पाउडदउना, जिला गोंदिया महाराष्ट्र) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ 09 अप्रैल 2026 को आरोपी मनोज जोशी उर्फ अमित हट्टेवार के बुलावे पर मोहारा, राजनांदगांव जमीन देखने आया था। प्रार्थी के अनुसार वह जमीन के बयाने के लिए 1.75 लाख रुपये काले बैग में लेकर…

Read More

राजनांदगांव। तुमडीबोड़ मंडल के प्रभारी अशोक फडनवीस, मंडल अध्यक्ष हेमसिंह शर्मा और सेक्टर प्रभारी गोवर्धन वर्मा की उपस्थिति में बाकल, खपरीकला और साकल सेक्टर में पंचायत और बूथ कांग्रेस अध्यक्षों का गठन किया गया। बैठक पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने नए प्रभारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि उदयपुर शिविर में लिए गए निर्णयों और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष विपिन यादव के निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ चलो अभियान के तहत जनता…

Read More

राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि चुनाव में किए गए वादे कागज के टुकड़े साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महतारी योजना को लेकर उत्पन्न वित्तीय दबाव को विभिन्न करों और शुल्क बढ़ाकर जनता पर थोप दिया है। श्री फडणवीस ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अब गैस सिलेंडर, संपत्ति कर, जलकर और रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि के कारण आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के निजी और व्यवसायिक भवनों पर संपत्ति कर डेढ़ से दुगुना कर दिया…

Read More

राजनांदगांव। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय ने जन कल्याण सामाजिक संस्थान और समता जन कल्याण समिति के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक और अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना, उन्हें सामाजिक सरोकारों से परिचित कराना और नई शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना है। इस समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, कार्यशालाएँ, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम और…

Read More