
- प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन
- हाईरिस्क वाली गर्भवती माताओं का निःशुल्क सोनोग्राफी
- कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सुकुलदैहान में राजस्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण
- राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन : ग्रामीण और आदिवासी कृषकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण
- जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के लिए चयनित
- जनदर्शन में आवेदन पर त्वरित निराकरण, श्रमिकों को मिला 25,056 रुपए का भुगतान
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
- जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किया सम्मानित
Author: chhattisgarhmail
खैरागढ़। शासन द्वारा संचालित गौधाम संचालन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन पर जिला स्तरीय और दोनों विकासखण्ड स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रेम पटेल, जिला पशुधन विकास विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी तथा संबंधित समिति सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने बैठक में कहा, गौधाम संचालन का मुख्य उद्देश्य केवल गौवंश की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और जैविक खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौधामों का…
खैरागढ़। विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने छुईखदान ब्लॉक के ग्राम कानीमेरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल के महत्व को समझाया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक वर्मा ने कहा कि, खेल केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेल से युवा ऊर्जा, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। जब हमारे युवा मैदान में पसीना बहाते हैं, तो वे जीवन में सफलता की ऊंचाइयां भी…
अंबागढ़ चौकी। नगर विकास को लेकर नगर पंचायत की सामान्य सभा में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। नगरीय प्रशासन विकास विभाग से मिले दो करोड़ रुपये की राशि से अब नगर की तस्वीर बदलने की दिशा में कई अहम विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है। इस राशि से वार्डों में सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी अधोसंरचनाओं का सुधार किया जाएगा, साथ ही नगर के कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से रुके कार्य भी पूरे किए जाएंगे। इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अधोसंरचना मद से नगर पंचायत कार्यालय और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन का कायाकल्प…
मोहला। ग्राम छछानपहरी में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। 18 वर्षीय साहिल साहू को इलाज के दौरान उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में 10 लोग शामिल हैं, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी है। घटना 22 अक्टूबर की रात की है, जब छछानपहरी में आयोजित रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद पहले से चल रहे प्रेम प्रसंग के कारण…
रायपुर। पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को वैश्विक मंचों तक पहुँचाया है। पंडवानी आज हमारी लोक चेतना, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के ग्राम मेड़ेसरा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के समापन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, बस्तर संभाग के जनजातीय बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका नारायणपुर के सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में शुभारंभ आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ईरकभट्टी और कच्चापाल की ग्रामीण महिलाओं के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ईरकभट्टी के महिलाओं ने बाजी मारी।उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर सभी का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों में उत्साह को देखते हुए…
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्राम संबलपुर में झगड़ा कर अशांति फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवकों के नाम मोहित साहू पिता शेखचंद साहू (उम्र 21 वर्ष) एवं सुरज साहू पिता उमेश्वर साहू (उम्र 20 वर्ष), दोनों निवासी संबलपुर, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव बताए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी ग्राम संबलपुर में आवेदक उमाकांत चंद्राकर को “थाने में रिपोर्ट कराने” की बात को लेकर गाली-गलौज और झगड़ा कर रहे थे। आसपास के लोगों और पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी वे नहीं माने…
डोंगरगांव। सायबर सेल राजनांदगांव और थाना डोंगरगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 336 पौवा देशी प्लेन शोले ब्रांड शराब जिसकी कीमत लगभग 26 हजार 880 रुपये है, तथा बिक्री की रकम 960 रुपये, कुल 27 हजार 840 रुपये बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमर्दा निवासी डिकेश्वर साहू पिता घनश्याम साहू (उम्र 33 वर्ष) को डामर प्लांट के सामने मोंगरा नहर पुलिया के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। वह मौके पर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है, और छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे तक…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद करेगा। प्रत्येक नर्सिंग महाविद्यालय…