
- जिले की 498 सरकारी राशन दुकानों में उत्साहपूर्वक मनाया गया चावल उत्सव
- सीईओ जिला पंचायत ने विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए अहम निर्देश, अवैध रेत खनन व खाद्य सुरक्षा पर जोर
- बरेली में चमकी राजनांदगांव की कनक जोगी, राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक
- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
- मोतीपुर में शुरू हुई प्याऊ घर सेवा, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल
- कठिन साधना में बैठे गुरू निर्वाण अनंतानंद उदासीन
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधीश के मार्फत मुख्यमंत्री को आभार पत्र भेजा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्र विधेयक 2026 पारित होने पर हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बनाए गए धर्म स्वतंत्र विधेयक 2026 के पारित होने पर हिंदू जागरण मंच, राजनांदगांव द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया गया। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यह विधेयक प्रदेश में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। संगठन के अनुसार, इस कानून से…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव शहर की नवगठित कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह कार्यकारिणी जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव शहर के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार द्वारा प्रस्तावित की गई थी, जिसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा अनुमोदित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू ने स्वीकृति पत्र जारी करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। नवगठित कार्यकारिणी में आशीष रामटेके जैसे अनुभवी और ऊर्जावान युवा नेता…
राजनांदगांव। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक केन्द्रों में भी एचपीवी टीकाकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल 64 हितग्राहियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया है। यह टीका एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए काफी प्रभावशील है। देश में 14 वर्ष की लड़कियों, जिन्होंने अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है, ऐसे सभी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह के लिए प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन या ऊंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या अन्य बीमारियों से ग्रसित गर्भवती महिलाओं की जांच…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, नक्शा सुधार, ऋण पुस्तिका सुधार सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली और उनके समय-सीमा में तथा प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को उनके निवास के समीप ही सरल, त्वरित एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजना के तहत ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के कृषकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 21 मार्च से 27 मार्च तक शासकीय उद्यानिकी रोपणी केतकीटोला अम्बागढ़ चौकी में सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के लिए चयनित 25 कृषकों को मधुमक्खी पालन से संबंधित से जानकारी प्रदर्शन के माध्यम से दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. नूतन रामटेके, श्रीमती अंजली घृतलहरे, डॉ. अतुल डांगे एवं कार्यक्रम समन्वयक जितेन्द्र मेश्राम द्वारा मधुमक्खी पालन हेतु…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र हेतु किया गया है। चयनित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में राजनांदगांव विकासखंड के सहसपुर दल्ली, पनिया एवं रेंगाकठेरा, छुरिया विकासखंड के आमगांव, हालेकोसा एवं भेजराटोला तथा डोंगरगांव विकासखंड के कम्हेरा शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के तहत शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में अब…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव में जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम सोमनी के श्रमिक बुधराम पटेल और अन्य ने लंबित मजदूरी भुगतान के लिए आवेदन किया। कलेक्टर ने आवेदन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपद पंचायत राजनांदगांव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रमिकों को कुल 25,056 रुपए बैंक खातों के माध्यम से भुगतान किया। इसमें बुधराम पटेल और टकेश्वरी बंजारे को 9,657-9,657 रुपए और योगेश्वरी पटेल को 5,742 रुपए का मजदूरी भुगतान किया गया। कलेक्टर ने…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने शेयर मार्केट में धोखाधड़ी कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद अजीज खान पिता केके सलगुनन, उम्र-57, निवासी रॉयल टाउन कॉलोनी, महू-भाटखेड़ी, इंदौर (मध्यप्रदेश) को 3 अप्रैल 2026 को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने मृतक कोमल साहू से निवेश और तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा दोगुना करने का लालच देकर करीब 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। घटना 17 अक्टूबर 2025 की है। मृतक ने मानसिक तनाव में जहर सेवन कर लिया था और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु…
राजनांदगांव। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने सम्मानित किया। इस मौके पर 60 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय और कर्तव्यपरायण कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सभी को उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी के लिए सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जिले में पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि और मजबूत हुई है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर…