Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्राम पटेवा से पेंड्री तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम मासूम पहुंचे कलेक्टर ने मौके पर ही अलग-अलग स्थानों पर सड़क की मोटाई मापकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का आकलन किया और प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत और निर्माणाधीन सभी सड़कों को बारिश से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसलिए गुणवत्ता…

Read More

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने सायबर थाना राजनांदगांव की मदद से नाबालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी कमल जनबंधु (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसारए दिनांक 24 मार्च 2026 को शासकीय जिला अस्पताल से सूचना मिली कि 17 वर्षीय नाबालिका, जो ढाई माह की गर्भवती है, पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती हुई। जांच के दौरान पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि आरोपी ने नाबालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर धारा 137 (2), 64…

Read More

डोंगरगढ़। नवरात्रि पर्व के दौरान ड्यूटी करने के बाद राजनांदगांव पुलिस टीम ने एक नई पहल करते हुए मां बम्लेश्वरी के मंदिर में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। बैंड-बाजे के साथ मंदिर परिसर में आरती अर्चना करते हुए पुलिसकर्मियों ने माता के चरणों में क्षेत्र की शांति और समृद्धि की कामना की। जानकारी के अनुसार, इस बार नवरात्रि पर्व को सफल बनाने के लिए डोंगरगढ़ के साथ-साथ राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर के पुलिस जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करते हुए चुनौतीपूर्ण ड्यूटी बखूबी निभाई। मंदिर परिसर,…

Read More

छुरिया। पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा की मासिक काव्य गोष्ठी विगत दिनों जरहामहका में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र परिचर्चा का रहा, जिसमें पुरवाही के दस वर्ष : एक अवलोकन वषय पर विस्तार से चर्चा हुई, जबकि दूसरे सत्र में काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ छन्दकार रामकुमार चंद्रवंशी रहे, वहीं अध्यक्षता वरिष्ठ कवि लखनलाल साहू लहर ने की। विशिष्ट वक्ता के रूप में अरविंद कुमार लाल, दिनेश कुरेटी दिलेर उपस्थित रहे। आधार वक्तव्य पुरवाही के संयोजक ओमप्रकाश साहू अंकुर ने प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने पुरवाही साहित्य समिति की स्थापना से…

Read More

राजनांदगांव। बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 स्थित करुणा शील बौद्ध विहार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विहार की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, बुद्ध अनुयायी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मिथलेश मेश्राम को करुणा शील बौद्ध विहार का अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार अभिषेक मेश्राम को उपाध्यक्ष तथा अश्वनी (पिंटू) वासनिक को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। नव-निर्वाचित अध्यक्ष मिथलेश मेश्राम ने अपने उद्बोधन में कहा कि…

Read More

राजनांदगांव। भरकापारा वार्ड क्रमांक 27 स्थित आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार रात सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण कुटरे और संघमित्रा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा वाघमारे ने पद की शपथ ली। समिति का त्रिवर्षीय कार्यकाल मार्च 2026 में पूर्ण होने के बाद नए कार्यकाल के लिए 17 और 18 मार्च को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद 19 मार्च को बौद्ध समाज द्वारा सर्वसम्मति से दोनों अध्यक्षों का चयन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के चेयरमैन राजेश जैन रानू…

Read More

सुकमा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1, जिला सुकमा में करियर काउंसलिंग एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सतर्क बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 150वीं बटालियन, सीआरपीएफ दोरनापाल के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला तथा विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी, दोरनापाल नितिन उपाध्याय उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा दोनों अतिथियों का पारंपरिक एवं हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अतिथि नितिन उपाध्याय ने प्रातःकाल में…

Read More

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत सोमनी के भाजपा समर्थित असंतुष्ट पंचों ने आज प्रेस क्लब में मीडिया के सामने अपनी समस्याओं और आपबीती साझा की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच श्रीमती नीलिमा साहू पंचायत कार्यों में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही हैं और ग्राम विकास में अनियमितताएँ हो रही हैं। पंचों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु आवेदन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, राजनांदगांव में प्रस्तुत किया था। आवेदन स्वीकार होने के बाद 20 मार्च को पंचायत में बैठक आयोजित की जानी थी, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि बैठक की तिथि अचानक 25…

Read More

राजनांदगांव। जूनी हटरी स्थित श्रीराम मंदिर में रामोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी राजनांदगांव द्वारा शहर के विभिन्न प्रखंडों एवं सभी वार्डों में रामोत्सव मनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे धर्मप्रेमी नागरिकों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। जानकारी के अनुसार यह आयोजन 19 मार्च हिंदू नववर्ष से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव तक चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में तय कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित किया…

Read More

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच ने नगर स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और विस्तार के लिए अहम नियुक्तियाँ की हैं। संगठन ने भोला यादव को नगर सहसंयोजक और रितेश साहू को नगर युवा आयाम प्रमुख नियुक्त किया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति और मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों में कहा गया कि दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त नगर सहसंयोजक भोला यादव ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक…

Read More