
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
- शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त
- विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
- सुशासन तिहार : शंकरपुर में उमड़ी वार्डवासियों की भीड़, महापौर ने स्वयं का शुगर टेस्ट कराकर स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, बीयर और व्हिस्की की बोतलें जप्त
- माइनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- डोंगरगांव पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 6 माह में 10वीं बड़ी कार्रवाई, नेक्सस ध्वस्त
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के 46 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इनमें से 44 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति और 2 जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति से संपन्न हुआ। राजनांदगांव विकासखंड में सतनाम भवन में 25 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 23 जोड़े हिंदू रीति से और 2 जोड़े बौद्ध रीति से परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के सख्त तेवर के बाद जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शिवनाथ नदी के तटवर्ती गांवों में दबिश देकर रेत के अवैध भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान ग्रामीणों की मौजूदगी में जांच कर अवैध रेत से लदे दो माजदा वाहनों को जप्त कर थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मोतीपुर में जांच खनिज विभाग को सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी किनारे स्थित ग्राम मोतीपुर, नांदिया और धनगांव में रेत…
राजनांदगांव। विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 56 यूनिट रक्तदान किया गया। विभिन्न ब्लड बैंकों में रक्तदान का विवरण इस प्रकार रहा – मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 17 यूनिट, जिला अस्पताल ब्लड बैंक में 13 यूनिट, नांदगांव ब्लड बैंक में 13 यूनिट, बालाजी ब्लड बैंक में 5 यूनिट, बिलासा ब्लड बैंक में 3 यूनिट और लाइफ लाइन ब्लड बैंक में 5 यूनिट रक्तदान किया गया। स्वास्थ्य शिविरों में सिकलिंग, थैलेसिमिया, एनीमिया, रक्तचाप और मधुमेह की…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन कर जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को शंकरपुर स्कूल में वार्ड क्रमांक 07, 09 व 10 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महापौर मधुसुदन यादव ने स्टालों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मांग और शिकायतों के मिले 47 आवेदन शिविर में वार्डवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर उत्साह दिखाया। कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 31 आवेदन विभिन्न मांगों से संबंधित…
डोंगरगढ़। संस्कारधानी पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘क्लीन अभियान’ के तहत डोंगरगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने बधियाटोला रोड स्थित मंदिर के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बीयर और व्हिस्की की बोतलें बरामद की गई हैं। रतबहिनी मंदिर के पास दे रहा था दबिश पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम बधियाटोला निवासी भूपेन्द्र सिन्हा, रतबहिनी माता मंदिर के पास अवैध शराब रखकर ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता…
डोंगरगांव। राजनांदगांव पुलिस ने स्वयं को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताकर ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार भी बरामद की गई।पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा। घटना का विवरण 07 मई 2026 को प्रार्थी रामसिंह राजपूत (ग्राम दर्री) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्टिंग एवं जेसीबी कार्य का व्यवसाय करता है। ग्राम आमगांव स्थित किसान यशवंत साहू के खेत…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कैसे हुई कार्रवाई 07 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार और निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम राजा खुज्जी मार्ग में घेराबंदी कर नीले रंग की एक्टिवा (CG 04 QZ 2848) को रोका। तलाशी में वाहन सवारों नवीन विश्वकर्मा (21) और अवेश कुमार धनकर…
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में बनी ‘स्पेशल टीम’ ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने पिछले 6 महीनों के भीतर 10वीं बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 11 लाख रुपए कीमत की 880 लीटर अवैध शराब जब्त की है। ताजा कार्रवाई में डोंगरगढ़ के मोहारा क्षेत्र से भारी मात्रा में एमपी निर्मित शराब के साथ 3 आरोपियों को दबोचा गया है। नाले के पास डंप की थी शराब,…
राजनांदगांव। गत दिवस स्थानीय सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर, गोकुल नगर, बसंतपुर, राजनांदगांव का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए संस्था के प्राचार्य बीएल कश्यप ने बताया कि आगामी वर्ष में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है, जिसमें भैया/बहन अपनी रूची के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही विद्यालय में नए प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। कक्षा अरुण में बहन दाक्षी साहू 100 प्रतिशत, बहन गीतांजली 99.06 प्रतिशत, रचित साहू 99.06 प्रतिशत, बहन स्वाति साहू 99.03 प्रतिशत, कक्षा उदय में बहन जिज्ञासा साहू 98.03 प्रतिशत,…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा का जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महावीर चौक पर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के साथ हुई अपहरण की घटना के बाद उनका कुशलक्षेम जानने राजनांदगांव पहुँची संगीता सिन्हा के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का भी आगमन हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने बयान जारी कर बताया कि जिला अध्यक्ष विपिन यादव एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महावीर चौक में स्वागत हेतु…