
- खनिज विभाग की कार्रवाई : अवैध परिवहन में 2 हाईवा जप्त
- स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज में एनपीए पर जिला स्तरीय बैठक, वित्तीय समावेशन को तेज करने के निर्देश
- महापौर ने चिखली शिविर का किया निरीक्षण, पीएम स्व निधि योजना और पोषण किट का वितरण
- महापौर ने किया महेश नगर-आर्शीवाद कालोनी का निरीक्षण, कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराई
- अवैध विज्ञापन बोर्डों पर निगम का डंडा, एक ही दिन में उखाड़े 170 बोर्ड
- शहर में चाकू लहराकर डराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, ब्लैक पैंथर टीम की मुस्तैदी से दबोचे गए आरोपी
- राजनांदगांव से किडनैप नाबालिग मध्य प्रदेश में मिली, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- सजगता से टली बड़ी वारदात : पद्मश्री फुलबासन बाई का अपहरण नाकाम, चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो से छुड़ाया
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में डुमरडीह, चवेली और सुकुलदैहान में गस्त के दौरान 2 हाईवा जप्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। खनि अधिकारी ने बताया कि डुमरडीह में कन्हैया अग्रवाल के हाईवा (सीजी 09 जेजे 7555) से वाहन चालक बाबूलाल द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। वहीं संतोष साहू के हाईवा (सीजी 09 एमडी 4151) से यशवंत कुमार निषाद द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन पकड़ा गया। इन प्रकरणों में खान एवं…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज में बढ़ रहे एनपीए के निराकरण और अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आशुतोष कुमार सिंह और सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री संतोष कुमार शर्मा बैठक में मौजूद रहे। बैठक में बैंक लिंकेज की प्रक्रिया, एनपीए खातों के निराकरण, सीबीआरएम समिति के माध्यम से ऋण वापसी तंत्र को सक्रिय करने, इंटरप्राइज फाइनेंस और बीमा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला राजनांदगांव…
राजनांदगांव। जनमानस की समस्याओं का समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की पहल सुशासन तिहार-2026 के तहत वार्डों में स्कूलों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। आज दूसरे दिन वार्ड नं. 4, 5 और 6 के लिए चिखली स्कूल में आयोजित शिविर में महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और आवेदन जमा करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा में निवारण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में महापौर के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशुन यादव, जल एवं…
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने महेश नगर और आर्शीवाद कालोनी में पानी निकासी की समस्या का स्थल निरीक्षण किया। वार्डवासियों से समस्या की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराने के निर्देश दिए। महापौर के साथ पार्षद सेवक उईके और निगम के तकनीकी अधिकारी भी मौजूद थे। महेश नगर और आर्शीवाद कालोनी में घरों का पानी न निकलने के कारण जलभराव की स्थिति बन रही थी। इसी समस्या को देखते हुए महापौर ने तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। निर्देशानुसार जेसीबी की मदद से कच्ची नाली खोदकर भरे पानी की निकासी कराई गई। महापौर ने कहा…
राजनांदगांव। शहर की खूबसूरती बिगाड़ने वाले अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापनों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर बुधवार को निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए डिवाइडर और विद्युत पोलों पर लगे 170 छोटे विज्ञापन बोर्ड और पोस्टरों को हटा दिया। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वालों के विरुद्ध अब सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नियमों की उड़ रही धज्जियां नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि शहर में कई विज्ञापन एजेंसियां और निजी संस्थान नियमों को ताक पर…
राजनांदगांव। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रात्रि गश्त पर निकली ‘ब्लैक पैंथर’ टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर धारदार चाकू के साथ लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आदतन अपराधी भी शामिल है। सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए जिले में प्रभावी पुलिसिंग की…
राजनांदगांव। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मध्य प्रदेश के देवास से धर दबोचा है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग को शादी का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। रायपुर से बस पकड़कर भागा था एमपी पुलिस के मुताबिक, 4 मई को प्रार्थिया ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण एसपी अंकिता शर्मा ने तुरंत टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। थाना प्रभारी एमन साहू…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सम्मानित श्रीमती फुलबासन बाई यादव के अपहरण की एक सनसनीखेज साजिश को राजनांदगांव पुलिस ने अपनी सूझबूझ और मुस्तैदी से विफल कर दिया है। मंगलवार सुबह नियमित ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर न केवल पीड़िता को सुरक्षित मुक्त कराया, बल्कि मौके पर ही पांच आरोपियों को दबोच लिया। मिर्गी का बहाना बना पुलिस को किया गुमराह पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिला पुलिस इन दिनों ‘विजिबल और इफेक्टिव पुलिसिंग’ पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे गठुला…
राजनांदगांव। विगत दिवस राजनांदगांव में असामाजिक तत्वों द्वारा पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी श्रीमती फुलबासन बाई यादव का अपहरण करने का प्रयास किया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से तत्काल चर्चा कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचा और उनका कुशलक्षेम जाना। मुलाकात के दौरान पद्मश्री फुलबासन बाई यादव ने कांग्रेस नेताओं को पूरी आपबीती विस्तार से सुनाई और बताया कि किस प्रकार…
राजनांदगांव। आज उस वक्त राजनीतिक और सामाजिक माहौल खासा उत्साहपूर्ण हो गया, जब भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव से मुलाकात करने पहुंचे, उनके आगमन पर शहर के इमाम चौक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के राजनांदगांव पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इमाम चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्हें फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश…