
- डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
- मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
- ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
- दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना : राजनांदगांव में 15 करोड़ 56 लाख रुपए हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित
- संभागायुक्त ने डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
- कलेक्टर ने अवर्धा और बोटेपार जलाशय की नहर लाइनिंग का किया निरीक्षण
- कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध दीवार तोड़कर दिलाया न्याय
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समितियों के नोडल अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए लगातार मानिटरिंग जारी रखें। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान की बिक्री करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों…
अंबागढ़ चौकी। अंतर्राज्यीय ड्यूस बाल क्रिकेट स्पर्धा की नगर में तैयारिया प्रारंभ हो गई है। प्रतियोगिता में इस वर्ष छग, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के अलावा झारखंड की टीमें शामिल होगी। स्पर्धा परंपरानुरूप शीतकालिन की छुट्टियों में 23 दिसंबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर तक चलेगी। वर्ष 2021 में कोरोना के चलते स्थागित हुआ प्रतियोगिता पांच वर्ष बाद पुनः प्रारंभ होने को लेकर नगर व क्षेत्र के खेलप्रमियों में खासा उत्साह है। नगर के ग्रीन हिल पार्क स्टेडियम वार्ड 4 ट्राइबल कालोनी में इस वर्ष अंतर्राज्यीय ड्यूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। छग क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त…
राजनांदगांव/खैरागढ़। जिले के निवासी नरेंद्र सोनी को भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कला और मानविकी संकाय के अंतर्गत मनोविज्ञान विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। यह जिले में मनोविज्ञान विषय पर पहली पीएचडी है, जो आत्महत्या की समस्या का सामाजिक मनोवैज्ञानिक और विधिक अध्ययन पर आधारित है। उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टंक राम वर्मा ने सोनी को यह डिग्री प्रदान की, जो उनकी कड़ी मेहनत और शोध की गुणवत्ता को दर्शाती है। शोध में सोनी ने आत्महत्या के सामाजिक-मनोवैज्ञानिक कारणोंए रोकथाम के उपायों तथा कानूनी प्रावधानों का विस्तृत विश्लेषण किया, जो समाज में बढ़ती इस…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ साइकोलॉजिकल फोरम के तत्वावधान में 7वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन 12 व 13 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया। सम्मेलन में जेड-जी के मानसिक स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर विशेषज्ञों ने मंथन किया। आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हुआ, जिसमें कुल 102 शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए, जबकि लगभग 120 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। सम्मेलन के पहले दिन करीब 250 श्रोताओं की उपस्थिति रही। उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में सिम्हान्स देवादा (राजनांदगांव) का विशेष सहयोग रहा। तकनीकी सत्रों में…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से शहर के खेल क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। नवागांव में 9 करोड़ रुपए की लागत से 8 लेन का नया सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बन रहा है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में लंबे समय से प्रतीक्षित एस्ट्रोटर्फ का नवीनीकरण भी होगा, जिसके लिए लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा लॉन टेनिस कोर्ट के सुधार के लिए 50 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है। खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के तहत हॉकी की नर्सरी में आयोजित होने वाली महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति हॉकी प्रतियोगिता इस वर्ष नीले रंग…
17 दिसंबर को जंतर-मंतर में शिवसेना का प्रदर्शन, हिंदू राष्ट्र व गौ-हत्या बंद करने की मांग : कमल सोनी
राजनांदगांव। शिवसेना द्वारा देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शिवसेना के प्रदेश सचिव कमल सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल होंगे। कमल सोनी ने कहा कि दंतेवाड़ा से राजधानी रायपुर तक चार दिवसीय हिंदू राष्ट्र मोर्चा के सफल आयोजन के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है। शिवसेना द्वारा पूरे प्रदेश में हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा, गौ-हत्या बंद करने और…
राजनांदगांव। जन कल्याण सामाजिक संस्थान राजनांदगांव एवं जीव दया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक के ग्राम चावरगांव, मुरझर, कदाड़ी, सहपाल और कामखेड़ा में आदिवासी परिवारों के लिए सूखा राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्री-स्कूल पोषण, शिक्षा एवं राहत कार्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ अंचलों में निवासरत आदिवासी परिवारों को दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्थान ने बताया कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कई परिवार रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह संयुक्त पहल उन्हें…
गंडई। क्षेत्र में प्रस्तावित श्री सीमेंट फैक्ट्री के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। केसीजी जिले में श्री सीमेंट लिमिटेड की प्रस्तावित चूना पत्थर खदान परियोजना के खिलाफ संडी, विचारपुर, पंडरिया, बुंदेली, ओटेब, भरदा सहित करीब 40 गांवों के ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। आंदोलन को आम आदमी पार्टी (आप) के जिला व स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला। ग्रामीण 404 हेक्टेयर में प्रस्तावित परियोजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उपजाऊ कृषि भूमि पर खनन से खेती प्रभावित होगी, पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा, भूजल स्तर गिरेगा और लोगों के…
मोहला। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने खड़गांव में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 200 हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, छड़ी आदि वितरित किए गए। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि यह पहल सशक्त समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि सहायक उपकरण उनके सपनों को पंख देंगे। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि सभी को समान अधिकार के साथ जीवन जीने का…
राजनांदगांव। शहर में साफ-सफाई और पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बसंतपुर क्षेत्र का सुबह निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही अतिक्रमण हटाने और मलमा साफ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने चैक चौराहे और डिवाइडर के आसपास जमा कचरा हटाने तथा नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के आदेश दिए। कोढीखाना जाने वाले रोड में पाइपलाइन लीक की शिकायत पर तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने कहा कि सफाई आवश्यक सेवा है और इसे ईमानदारी व…