Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। डायल 112 सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज जन संवाद कक्षा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डायल 112 के जोनल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने की। इसमें डायल 112 के वाहन चालकों और आरक्षकों को इवेंट प्राप्त होते ही तय समय में घटनास्थल पर पहुंचने, नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार रखने और सजग-सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने टीमवर्क, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस ने 13 वर्षीय बालक की गैर-इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के सनसनीखेज मामले में ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी (वाहन स्वामी) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले मासूम से जान-जोखिम भरा काम कराया और हादसे में उसकी मौत होने पर शव को दूसरे गांव के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रघुवीर सिंह मंडावी निवासी मातेखेड़ा 30 अप्रैल को परिवार सहित एक विवाह समारोह में शामिल होने अमलीडीह गए थे। इसी दौरान आरोपी ट्रैक्टर चालक जशवंत नेताम ने उनके नाबालिग पुत्र भावेश मंडावी…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जय स्तम्भ चौक क्षेत्र में निगम की टीम ने 11 दुकानों और ठेले-खोमचों पर छापा मारकर 2 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की और 1,600 रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव और पशु पक्षियों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। टीम दुकानदारों को पहले समझाईस देती है, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है। इस अभियान में फल दुकान, ठेला और गन्ना रस विक्रेताओं को नोटिस…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति लगे विज्ञापनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निगम सीमाक्षेत्र में निजी भवनों की दीवार और छत पर लगे होर्डिंग्स, विद्युत पोलों पर छोटे-बड़े पोस्टर और फ्लाईओवर के पिलरों पर लगे विज्ञापन हटाए गए। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम की टीम ने महावीर चौक से आरके नगर चौक, महाराणा प्रताप चौक, कमला कालेज रोड, गौरव पथ और रायपुर नाका से आम्बेडकर चौक तक विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से लगे 310 छोटे-बड़े बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स हटा दिए। आयुक्त ने बताया कि कुछ विज्ञापन एजेंसियों और व्यक्तियों द्वारा बिना…

Read More

राजनांदगांव। भगवान बुद्ध की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरका पारा स्थित बौद्ध मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पमाला अर्पित की और उन्हें नमन किया। उपदेशों को बताया प्रासंगिक इस दौरान आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए अहिंसा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलना आज के समय की महती आवश्यकता है। उनके उपदेश न केवल…

Read More

राजनांदगांव। फोटोग्राफी और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके राजनांदगांव के शुभम उपाध्याय को पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया है। चांपा-खरसिया में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शुभम को उनके उत्कृष्ट फोटोग्राफी और पत्रकारिता कार्यों के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। पत्रकार कल्याण महासंघ द्वारा पिछले 4 वर्षों से समाज के हर वर्ग के कर्मयोगियों को सम्मानित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इस मंच पर न केवल पत्रकारों को, बल्कि साहित्यकारों, कवियों, मितानिनों और समाज के लिए समर्पित हर छोटे-बड़े काम करने वालों को प्रोत्साहन दिया जाता है। इसी कड़ी…

Read More

राजनांदगांव। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी स्थानांतरण नीति 2025 पशुधन विकास विभाग में महज कागजी साबित हो रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के सख्त निर्देशों के बावजूद विभाग में ‘संलग्नीकरण का खेल’ खुलेआम जारी है, जिसका जीता-जागता उदाहरण विकासखंड छुरिया बना हुआ है। मामला क्या है? वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश से प्रतिनियुक्ति पर आई पशु चिकित्सक डॉ. पूजा जोल्हे की पदस्थापना शासन के आदेशानुसार विकासखंड छुरिया, जिला राजनांदगांव में की गई थी। आरोप है कि पहले दिन से ही डॉ. जोल्हे को अटैच करके पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा, दुर्ग में ऑफि में पदस्थ कर दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह…

Read More

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह लगातार जनसंपर्क और विकास कार्यों की समीक्षा में जुटी हैं। वे प्रतिदिन जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लोगों से मिल रही हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के प्रयास कर रही हैं। इस क्रम में ग्राम डुमरटोला, इरगांव, भर्रीटोला और बोरिया खड़गांव में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अनुशंसा और अध्यक्ष नम्रता सिंह के विशेष प्रयासों से स्वीकृत प्रार्थना शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। लगभग 10 लाख रुपये लागत से स्वीकृत इन शेड से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, उनसे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार-2026 पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्डों में 4 मई से 10 जून 2026 तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर यह कार्यक्रम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच सीधे संवाद स्थापित करने तथा नागरिकों की समस्याओं का…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान की संजना निर्मलकर ने मिशन से जुड़कर अपने जीवन स्तर को मजबूती दी है। संजना ने बताया कि वे माँ भवानी स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। अपने आजीविका को बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंक लिंकेज के माध्यम से 1 लाख रुपए का ऋण और 2 लाख रुपए का मुद्रा लोन लिया और जनरल स्टोर शुरू किया। यह व्यवसाय अब सफल है और संजना को इससे 50 से 60 हजार रुपए प्रतिमाह आय हो रही है। इसके अलावा, उन्होंने 30…

Read More