Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ में प्रसिद्ध चार्टेड एकाउंटेंट संतोष जैन एवं उनकी टीम द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु एक प्रेरणादायक मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वाणिज्य क्षेत्र के आधुनिक अवसरोंए कैरियर संभावनाओं एवं आवश्यक कौशलों के प्रति जागरूक करना था। सीए संतोष जैन ने विद्यार्थियों को वाणिज्य के क्षेत्र में अनेक संभावनाओं से परिचित कराते हुए वित्तीय प्रबंधन, निवेश प्रबंधन आदि अनेक विषयों पर सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में वाणिज्य क्षेत्र में कैरियर के विस्तृत अवसर मौजूद है…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में 27 नवम्बर को पुलिस चौकी सुरगी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने चौकी क्षेत्र की मेडिकल दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस निरीक्षण के तहत सिंदई और हरदी क्षेत्र की दुकानों में दवाओं के स्टॉक, बिल-पुस्तिकाएँ, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सभी दुकानों में दस्तावेज और स्टॉक नियमानुसार पाए गए और किसी भी दुकान में अवैध या बिना लाइसेंस की दवाइयाँ नहीं मिलीं। साथ ही दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर/रिकॉर्डिंग सिस्टम…

Read More

राजनांदगांव। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपना आवास दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत राजनांदगांव में पहला पूर्ण आवास बनकर तैयार हो गया। मोतीपुर निवासी श्रीमती मधु वर्मा ने योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का घर बनाया और छत्तीसगढ़ की पहली हितग्राही बनकर नगर का गौरव बढ़ाया। श्रीमती मधु वर्मा ने बताया कि पति के निधन के बाद वे अपनी दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रह रही थीं। निजी स्कूल में रसोईये के रूप में काम कर परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया…

Read More

राजनांदगांव। जिले में भू-जल स्तर के लगातार गिरावट के दृष्टिगत किसानों को ग्रीष्मकालीन फसल में धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मुसरा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मुसरा के ग्रामसभा में ग्रीष्मकाल में जल स्तर के गिरावट को ध्यान में रखते हुए रबी मौसम में धान उत्पादन को पूर्णतः प्रतिबंध करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसकी जगह कम पानी उपयोग वाली अन्य दलहन-तिलहन फसल ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पानी बचाने के लिए ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान चलाने…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में बेचने आए ग्राम जंगलपुर के किसान वैभव कुमार ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सराहना की। किसान वैभव ने बताया कि वे मोबाईल एप्प से ऑनलाईन टोकन कटाकर धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में 75 कि्ंवटल धान विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि शासन की ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प और धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्ध होने से उनका शीघ्रता एवं आसानी से धान बिक्री हो पाया इसके साथ-साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हुई है। उन्होंने धान खरीदी के लिए सरल प्रक्रिया…

Read More

राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेज गति से धान विक्रय करने आ रहे किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में उत्साह है। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में ग्राम बनहरदी के किसान भोजराम ने लगभग 81 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान भोजराम ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ जमीन है, जिसमें उन्होंने धान…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सिंगोरी पोस्ट मरोड़ी थाना मौदा सिंगोरी नागपुर महाराष्ट्र निवासी वैभव धुलस के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन अशोक लिलैण्ड क्रमांक एमएच 40 सीडी 4839 एवं ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई जिला दुर्ग निवासी हरजिन्दर सिंग के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 07 एन 2415 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया है। पुनरीक्षण अवधि समाप्त होने तथा सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 10 प्रकरणों में 12 लाख 48 हजार 680 रूपए मूल्य के 402.80 क्विंटल (1007 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 111 प्रकरणों में…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आधी रात को जिले में अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए बनाए गए डोंगरगढ़ विकासखंड के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाव का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अन्य राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की जांच कर रजिस्टर में एण्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध धान परिवहन की निगरानी करते हुए कार्रवाई निरंतर जारी रखें। एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव को चेकपोस्ट में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए।

Read More

छुरिया। शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया की एनएसएस इकाई द्वारा 27 व 28 नवंबर को सुरक्षित पारा-सुरक्षित लइका मन 3.0 थीम के तहत जागरुकता संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा चौरे (नेताम) के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र कुमार उमरिया के नेतृत्व में यह गतिविधियाँ विकासखंड छुरिया के ग्राम टिपानगढ़ और ग्राम चारभाठा में संचालित की गईं। अभियान के दौरान दोनों ग्रामों के आंगनबाड़ी केंद्रों में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व, पोषण आहार, युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति जैसे विषयों पर जागरुकता बढ़ाई। बच्चों को गुड टच-बैड टच की समझ भी दी…

Read More