
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। बालाघाट (मध्यप्रदेश) में 11 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित स्वर्गीय नारायण सिंह स्मृति अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला व समापन समारोह रविवार को गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल में एसईआर कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ जालंधर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में गणमान्य रहे उपस्थित समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गौरी शंकर बिसेन (पूर्व सांसद व विधायक) रहे। अध्यक्षता श्री फिरोज अंसारी (सह सचिव, हॉकी इंडिया) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती भारती ठाकुर (अध्यक्ष, नगर पालिका बालाघाट), श्री किरण भाई त्रिवेदी (अध्यक्ष, नेहरू…
राजनांदगांव। जैन समाज की वर्षों पुरानी आस्था से जुड़ी मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। जबलपुर–रायपुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम अब जैन धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘मूकमाटी’ के नाम पर रखे जाने से समाज में उत्साह का माहौल है। नाम परिवर्तन के बाद जब यह ट्रेन पहली बार राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंची, तो यहां ऐतिहासिक और उत्सव जैसा दृश्य देखने को मिला। लोको पायलट का माल्यार्पण, मुंह मीठा कर बांटी खुशियां ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में मौजूद जैन समाज के लोगों ने जयकारों के साथ स्वागत किया। समाज के पदाधिकारियों ने लोको…
राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आज सुबह रेवाडीह वार्ड में जाकर स्वच्छता और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएलआरएम सेंटर में कचरा पृथककरण की जानकारी ली और खाद बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन कर खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि गीला और सुखा कचरा प्रतिदिन अलग किया जाए और गीले कचरे से खाद बनाने में कोई कोताही न बरती जाए। पीट में डाले गए कचरे को निर्धारित समय में पलटी करने और समयसीमा के बाद कार्य न करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर…
राजनांदगांव। डोंगरगांव मार्ग पर पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित आवासीय कालोनी तैयार हो गई है। गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव आदि के हाथों इसका लोकार्पण होने जा रहा है। पूरा परिसर तिरंगा से सराबोर रहेगा। कालोनी में पेयजल व्यवस्था के लिए संपवेल और ओवरहेड टंकी के लिए भी उसी दिन भूमिपूजन किया जाएगा। शुक्रवार को महापौर यादव ने कलेक्टर जितेंद्र यादव व नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के साथ कालोनी का अवलोकन किया। इस दौरान उद्घाटन-भूमिपूजन समारोह की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। समारोह को…
राजनांदगांव। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा ममता नगर, राजनांदगांव की श्रीमती सुशीला चंदेल के लिए यादगार साबित हुई। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम पहुंचने पर अत्यंत खुशी और उल्लास की अनुभूति हुई। सुशीला चंदेल ने कहा कि श्री रामलला मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कर मन में शांति और आनंद की अनुभूति हुई। सरयू गंगा में आरती में शामिल होना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कुल 850 यात्री लाभान्वित हुए। श्रीमती चंदेल ने बताया कि राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के…
राजनांदगांव। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने 16 जनवरी 2026 को तहसील कार्यालय राजनांदगांव और छुरिया तथा जनपद पंचायत छुरिया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई और सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को तेजी से और निर्धारित समयावधि में त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान श्री राठौर ने तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, राजस्व लंबित मामलों और तैयार प्रकरणों…
राजनांदगांव। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने 16 जनवरी 2026 को पाटेकोहरा बेरियर और धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव भी उनके साथ थे। पाटेकोहरा बेरियर में निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने महाराष्ट्र से अवैध धान परिवहन करते हुए एक ट्रक को जप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग से समझौता शुल्क की जानकारी ली। पाटेकोहरा बेरियर के कार्यालय भवन की साफ-सफाई और व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किसानों से मिलकर वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सुश्री सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना में किसी भी प्रकार की देरी होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमित सूर्यसभा आयोजित करने का…
राजनांदगांव। आयुष विभाग के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में आयुष विंग का संचालन जारी है। जिलेवासियों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से आयुष विंग विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां चला रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि विंग में वात, पित्त और कफ से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए आधुनिक संसाधनों के साथ पंचकर्म चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही ओपीडी सेवा के माध्यम से मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श और औषधियां भी दी जा रही हैं। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आस्था मूक-बधिर विद्यालय में प्रतिमाह नियमित…
राजनांदगांव। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं को लेकर कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक ने आरोप लगाया कि लंबे समय से कर्मचारियों के ईपीएफ की राशि उनके खातों में जमा नहीं की जा रही है, जिसके कारण कर्मचारियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। गोलू नायक ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते सफाई कर्मचारी संघ ने 19 जनवरी को समस्त सफाई कर्मचारियों के साथ…