
- अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो वाहन और 9 मवेशी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर की गई। दिनांक 27 अगस्त 2025 की रात लालबाग पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम मरेठा नवागांव में कीर्तन साहू के घर के पास एक पिकअप वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक राजेश साहू के…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजनांदगांव पुलिस द्वारा जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार को रेंगाकठेरा हाई स्कूल में पुलिस विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में साइबर ठगी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार ने उपस्थित 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय अत्यंत सतर्कता बरतनी चाहिए। फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्मों पर अनजान फ्रेंड रिम्ेस्ट स्वीकार न करें और किसी भी अज्ञात लिंक, ईमेल…
अंबागढ़ चौकी। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एक दिवसीय दौरे पर रहे। दौरे के दौरान उन्होंने अंबागढ़ चौकी में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री सिंहदेव कांग्रेस कार्यकर्ता शम्मी कुरैशी, छगन बंजारे, समाजसेवी मोंटी खंडेलवाल और प्रतिष्ठित व्यापारी आशीष खंडेलवाल के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू, आफताब आलम, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार धु्रव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी…
अंबागढ़ चौकी। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम बिटाल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। खेत के बाहर फेंके गए जहरीले टमाटर खाकर 12 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा मवेशी गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने फार्महाउस संचालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिटाल स्थित एक निजी फार्महाउस में टमाटर की खेती की जा रही थी। फार्महाउस संचालक ने खेत में खराब और सड़े हुए टमाटर तुड़वाकर खेत की बाड़ के…
राजनांदगांव। खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध राशन दुकान आबंटन के खिलाफ उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आसिफ अली ने आरोप लगाया कि राजनांदगांव शहर सहित जिले भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैल गया है। उन्होंने कहा कि पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2016 के नियमों को ताक पर रखकर भाजपा नेताओं के इशारे पर अवैध रूप से…
डोंगरगढ़। पीएमश्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में बुधवार को 27वीं क्षेत्रीय युवा संसद का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में किया गया। भोपाल संभाग स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य एवं छग माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य प्रकाश यादव, नवोदय समिति भोपाल के सहायक आयुक्त लेखराज मीणा, जेएनवी दमोह…
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का आज जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत का मुख्य आयोजन तुमड़ीबोड़ मंडल में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं व नारों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू यादव, युवा भाजयुमो नेता यश पारख, भाजयुमो महामंत्री तिमेश साहू, नसीब रात्रे, चमन वर्मा, रामनाथ वर्मा, अमरोतन साहू, चंद्रेश श्रीवास, उमेश साहू, कुंदन साहू, भोज ठाकुर, कमलेश साहू, देवाशीष वर्मा, अर्जुन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष…
राजनांदगांव। शहर के पास इलाके लक्ष्मी नगर कॉलोनी में गणेश उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। समाज से जुड़े हर वर्ग के लोगों को गणेश उत्सव से जोड़ने के लिए कालोनी निवासी लगातार रोज नए आयोजन कर रहे हैं। गणपति बप्पा की स्थापना के दिन से ही रोजाना संध्या आरती के बाद समाज को एक सूत्र में जोड़े रखने के लिए नित्य नए आयोजन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नगर कॉलोनी गणेश उत्सव समिति ने समाज को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए गणेश पंडाल में रोजाना संध्या आरती के बाद एक अलग आयोजन…
राजनांदगांव। गणेश उत्सव और आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने शहर की समस्त गणेश पंडाल समितियों और गरबा आयोजकों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों को सनातन परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया जाए। विहिप शहर अध्यक्ष शिव वर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित तिथि और मुहूर्त पर ही किया जाएए और इस दौरान मदिरापान, अभद्रता या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। वर्मा ने कहा कि सभी गणेश पंडाल समितियों से संपर्क कर डेटा संकलन किया जा…
राजनांदगांव। जिले के किसानों के लिए खरीफ सीजन का आधा समय बीत जाने के बावजूद भी यूरिया की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा और तत्काल यूरिया की कमी दूर करने की मांग की। भूपेश तिवारी ने ज्ञापन में कहा कि खरीफ का यह समय किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। बारिश के मौसम में धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बढ़त और उत्पादन यूरिया पर काफी हद तक निर्भर करता है।…