
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से शहर के खेल क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। नवागांव में 9 करोड़ रुपए की लागत से 8 लेन का नया सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बन रहा है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में लंबे समय से प्रतीक्षित एस्ट्रोटर्फ का नवीनीकरण भी होगा, जिसके लिए लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा लॉन टेनिस कोर्ट के सुधार के लिए 50 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है। खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के तहत हॉकी की नर्सरी में आयोजित होने वाली महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति हॉकी प्रतियोगिता इस वर्ष नीले रंग…
17 दिसंबर को जंतर-मंतर में शिवसेना का प्रदर्शन, हिंदू राष्ट्र व गौ-हत्या बंद करने की मांग : कमल सोनी
राजनांदगांव। शिवसेना द्वारा देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शिवसेना के प्रदेश सचिव कमल सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल होंगे। कमल सोनी ने कहा कि दंतेवाड़ा से राजधानी रायपुर तक चार दिवसीय हिंदू राष्ट्र मोर्चा के सफल आयोजन के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है। शिवसेना द्वारा पूरे प्रदेश में हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा, गौ-हत्या बंद करने और…
राजनांदगांव। जन कल्याण सामाजिक संस्थान राजनांदगांव एवं जीव दया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक के ग्राम चावरगांव, मुरझर, कदाड़ी, सहपाल और कामखेड़ा में आदिवासी परिवारों के लिए सूखा राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्री-स्कूल पोषण, शिक्षा एवं राहत कार्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ अंचलों में निवासरत आदिवासी परिवारों को दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्थान ने बताया कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कई परिवार रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह संयुक्त पहल उन्हें…
गंडई। क्षेत्र में प्रस्तावित श्री सीमेंट फैक्ट्री के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। केसीजी जिले में श्री सीमेंट लिमिटेड की प्रस्तावित चूना पत्थर खदान परियोजना के खिलाफ संडी, विचारपुर, पंडरिया, बुंदेली, ओटेब, भरदा सहित करीब 40 गांवों के ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। आंदोलन को आम आदमी पार्टी (आप) के जिला व स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला। ग्रामीण 404 हेक्टेयर में प्रस्तावित परियोजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उपजाऊ कृषि भूमि पर खनन से खेती प्रभावित होगी, पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा, भूजल स्तर गिरेगा और लोगों के…
मोहला। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने खड़गांव में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 200 हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, छड़ी आदि वितरित किए गए। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि यह पहल सशक्त समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि सहायक उपकरण उनके सपनों को पंख देंगे। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि सभी को समान अधिकार के साथ जीवन जीने का…
राजनांदगांव। शहर में साफ-सफाई और पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बसंतपुर क्षेत्र का सुबह निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही अतिक्रमण हटाने और मलमा साफ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने चैक चौराहे और डिवाइडर के आसपास जमा कचरा हटाने तथा नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के आदेश दिए। कोढीखाना जाने वाले रोड में पाइपलाइन लीक की शिकायत पर तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने कहा कि सफाई आवश्यक सेवा है और इसे ईमानदारी व…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम के 2025 के तहत जिले के 4 रेत खदान धीरी, अर्जुनी, कोटरासरार, भोथली का नीलामी कार्यक्रम संपन्न हो गया है। रेत खदानों में पर्यावरण स्वीकृति प्राप्ति के बाद कार्य शुरू होगा। जिससे जिले में रेत की आपूर्ति आसानी से हो जाएगी। सहायक खनि अधिकारी ने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण-रोकथाम की कार्रवाई करते हुए कुल 137 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिससे कुल अर्थदण्ड 56 लाख 76 हजार 467 रूपए राजस्व प्राप्त हुई है। राज्य शासन द्वारा जिले…
राजनांदगांव। विकासखंड के ग्राम मोखला और भर्रेगांव की कृषि सखियों ने प्राकृतिक खेती को अपनाकर न केवल अपने गांव को रसायन मुक्त बनाने की पहल की है, बल्कि आर्थिक समृद्धि की नई राह भी बनाई है। प्रयास एवं उन्नति स्वसहायता समूह की महिलाओं ने जीवामृत, धनामृत, आग्नेयास्त्र, ब्रहास्त्र, निमास्त्र, दशपर्णी अर्क जैसे जैव उत्पाद तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराए। कृषि विभाग के माध्यम से प्रशिक्षित इन महिलाओं ने गांव में जैव आदान विक्रय केंद्र (बीआरसी) स्थापित कियाए जहां उच्च गुणवत्ता की जैविक सामग्री किसानों को न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसान खेतों में कीट और…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी महाभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025.26 के अंतर्गत शासन द्वारा समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 मि्ंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी को सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाइस, श्रमिक व्यवस्था और आर्द्रता मापी यंत्र से धान का परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी दर…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव से युवोदय स्वयंसेवियों ने कलेक्टोरेट में सौजन्य भेंट की। कलेक्टर को युवोदय स्वयंसेवियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने युवोदय वालंटियर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।