
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवान उर्फ शिवा बांसफोड़ (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दिनांक 07 सितंबर 2025 को एक नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा 12 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने संदेह जताया था कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती…
राजनांदगांव। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा है। 173.98 ग्राम गांजा और 300 रुपये नगद के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 20-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन एवं पुलिस अधिकारी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। दिनांक 13 सितंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड…
डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और शराब सेवन के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 और 13 सितंबर 2025 को विभिन्न स्थानों पर की गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी आशीष कुंजाम के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री, तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों, सटोरियों, पॉकेटमारों, चाकूबाजों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में यह…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आज जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है। इस पहल के अंतर्गत विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न अभिनव कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता और जिज्ञासा को नए आयाम मिलेंगे तथा शिक्षा का स्वरूप अधिक व्यावहारिक और प्रयोगशील बनेगा। उल्लेखनीय है कि विज्ञान भारती पूर्व से ही जिले…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में दिनांक 11 सितम्बर 2025 को प्राचार्य डा. ओंकार लाल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन शासन के निर्देशानुसार रजत जयंती उत्सव 2025 के अंतर्गत किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में कुल 12 समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने पारंपरिक लोक धुनों पर सजीव नृत्य प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के कला प्रदर्शन की…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के औद्योगिक क्षेत्र टेड़ेसरा के नवीन शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराने तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारी से ग्रसित पाए जाने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मंडलों के पात्रतानुसार आवेदन कराकर लाभान्वित किया जाएगा। श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर…
राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह का आयोजन आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने की। सांसद संतोष पाण्डेय ने हॉकी के जादूगर स्वर्गीय ध्यान चंद को याद करते हुए बताया कि उन्होंने राजनांदगांव में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ध्यान चंद खेल का इतना ज्यादा अभ्यास करते थे कि वे हॉकी के जादूगर हो गए। वे हॉकी खेल के प्रति…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दिनांक 11 सितंबर को हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी लक्ष्मीकांत जोशी उर्फ पप्पू जोशी पिता भारतलाल जोशी, उम्र-26 वर्ष, निवासी-स्टेशनपारा, शिक्षक नगर, वार्ड नं. 04, कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार बटनदार चाकू भी जप्त किया गया है। घटना की रिपोर्ट प्रार्थी रामचंद्र वर्मा पिता छगन वर्मा ने थाना खैरागढ़ में दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी बहनों को लेकर मोटरसाइकिल से राजनांदगांव आया था और दोपहर लगभग 3 बजे नगर निगम कार्यालय…
राजनांदगांव। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को जबरदस्त कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। जानकारी के अनुसार, 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत 5 अजामानतीय प्रकरण, 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत 3 जमानतीय प्रकरण तथा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। पुलिस ने 8 आरोपियों के कब्जे से कुल…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में प्रेम विवाद के चलते दोस्त ने दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शव जोरातराई रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल डौण्डे ने अपनी प्रेमिका से संबंध होने पर दोस्त अजय सिन्हा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अपने साथी तुलेश साहू के साथ मिलकर शराब पिलाकर चाकू और पत्थर से अजय की हत्या कर दी। बाद में कपड़े जलाकर…