
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। गर्मी के मौसम में पानी की बचत के लिए नगर निगम ने कड़ा कदम उठाया है। वार्ड नं. 5 चिखली में जल विभाग की टीम ने निरीक्षण कर आठ अनावश्यक बहते नल काटे। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे शहर में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टीमों को वार्डों और जल संयंत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अनावश्यक बहते नलों को काटना, नलों में टोटी लगवाना और पानी का सही इस्तेमाल करने के लिए समझाईस दी जा रही है। इस कार्रवाई में पार्षद श्रुति लोकेश जैन ने भी सहयोग किया।…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने देर रात अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने वाले आकाश साहू (21) के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से 2 साउंड बॉक्स और 2 डीजे प्लेयर जप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। शहर में वर्तमान में छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और बुजुर्ग एवं बीमार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयावधि के बाद तेज आवाज वाले डीजे पर रोक लगाई गई है। जानकारी के अनुसार, 12 मार्च…
राजनांदगांव। राजनांदगांव में मानवता और संवेदनशीलता की शानदार मिसाल पेश की है। बाजार में अकेली और रोती हुई एक डेढ़ साल की बच्ची को सुरक्षित उसके घर पहुँचाने वाले अरशद खान और राजा खान को आज पुलिस ने सम्मानित किया। कल दोपहर लगभग 2 बजे बाजार में बच्ची को भटकते हुए देखकर दोनों युवकों ने तुरंत उसे अपने साथ लिया और उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। इसके बाद उन्होंने चिखली थाना में संपर्क कर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के जरिए बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर टीम को सुपुर्द किया। रात्रि में बच्ची के परिजनों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसका…
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिला पुलिस टीम के.सी.जी. द्वारा जिले के सभी थानो व चौकी में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गए है जिसके परिपालन में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर जन प्रतिनिधियों और आमजनो को थानो में आमंत्रित कर उनकी समस्याओं,शिकायतों व सुझाव पर खुली चर्चा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव (भा. पु. से.), एवं पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी श्री लक्ष्य शर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा थाना साल्हेवारा एवं बकरकट्टा में उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का तत्काल निराकरण…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई नगर के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव का राजनादगांव प्रवास के दौरान श्रीकिशन खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, मन्ना यादव की उपस्थिति में कांग्रेस नेता आसिफ अली के नेतृत्व में स्टेशन पारा में फूल-माला पहनाकर एवं पटाखें फोड़कर जोरदार स्वागत किया, उसके बाद आसिफ अली ने विधायक श्री यादव को पार्षद कार्यालय में वरिष्ठजन और युवा साथियों से मुलाकात करवाया। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद छोटे लाल रामटेके, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अफजल अली, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिमेष सिंग, प्रदेश महासचिव मानव देशमुख, हितेश गोन्नाडे, मंडल अध्यक्ष हनीफ खान, मंडल…
राजनांदगांव। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के आगमन पर युवाओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विशु अजमानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा टोल प्लाजा पर जुटे और फूल-मालाओं तथा जयकारों के साथ विधायक का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान माहौल उत्साह और जोश से भरपूर रहा। उपस्थित युवाओं ने विधायक के जनसेवा कार्यों की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद विधायक यादव काफिले के साथ स्टेशन पारा पहुंचे, जहां वे एक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर युवाओं ने कहा…
राजनांदगांव। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से गांधी सभागृह राजनांदगांव में नगर पालिक निगम राजनांदगांव एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र में निवासरत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए आयोजित मूल्यांकन शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अग्रणी है।…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फें्रस के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के कार्यों के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा पूरा करने के लिए पर्याप्त श्रमिक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायतों में प्रगति कम होने पर कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से ग्रामों में संपर्क कर कार्यों में प्रगति लाने निर्देशित किया। आवास निर्माण पूर्ण होने वाले आवासों को तत्काल…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक प्लैनेटेरियम और स्पेस लैब का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने शिक्षकों से लैब में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों और मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। लैब में भारत के सभी प्रमुख उपग्रहों के मॉडल मौजूद हैं, जिनमें देश का पहला उपग्रह आर्यभट्ट (1975) से लेकर हालिया अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान तक शामिल हैं। इसके माध्यम से अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपकरणों की तकनीकी समझ विकसित करने में मदद मिलती है। लैब में 3 डी प्रिंटिंग मशीन स्थापित है, जिससे अंतरिक्ष उपकरण और उपग्रहों के मॉडल…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह स्थित पीएमश्री विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेटक्टर ने कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ाई से संबंधित चर्चा की तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बच्चों ने विश्वास पूर्ण अंग्रेजी में जवाब दिया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सम्पर्क लर्निंग प्रोग्राम का कक्षा में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से चर्चा कर कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन…