
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने नगरवासियों को छठ पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो हर साल कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है और इसमें उगते और डूबते सूर्य की पूजा की जाती है। महापौर श्री यादव ने बताया कि छठ पर्व में षष्ठी के दिन शाम को सूर्यास्त से पहले नदी के घाटों पर पूजा की जाती है। फिर अगले दिन सूर्योदय के समय षष्ठी माता और सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर व्रत का समापन होता…
राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने हेतु सक्रिय हैं। महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला दीपावली के बाद शहर में फैली गंदगी की सफाई में जुटा हुआ है। आज सुबह आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने म्यूनिस्पल स्कूल मैदान का निरीक्षण किया, जहां फटाका दुकानों के हटने के बाद मैदान में फैली गंदगी का जायजा लिया और सफाई कराई। श्री विश्वकर्मा ने स्वयं सफाई कर्मियों की उपस्थिति में गंदगी हटवाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फ्लाई ओवर सर्विस रोड के किनारे…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शीघ्रता से गैस कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ से वंचित न हो, इसके लिए…
खैरागढ़। शासन द्वारा संचालित गौधाम संचालन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन पर जिला स्तरीय और दोनों विकासखण्ड स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रेम पटेल, जिला पशुधन विकास विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी तथा संबंधित समिति सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने बैठक में कहा, गौधाम संचालन का मुख्य उद्देश्य केवल गौवंश की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और जैविक खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौधामों का…
खैरागढ़। विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने छुईखदान ब्लॉक के ग्राम कानीमेरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल के महत्व को समझाया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक वर्मा ने कहा कि, खेल केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेल से युवा ऊर्जा, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। जब हमारे युवा मैदान में पसीना बहाते हैं, तो वे जीवन में सफलता की ऊंचाइयां भी…
अंबागढ़ चौकी। नगर विकास को लेकर नगर पंचायत की सामान्य सभा में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। नगरीय प्रशासन विकास विभाग से मिले दो करोड़ रुपये की राशि से अब नगर की तस्वीर बदलने की दिशा में कई अहम विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है। इस राशि से वार्डों में सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी अधोसंरचनाओं का सुधार किया जाएगा, साथ ही नगर के कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से रुके कार्य भी पूरे किए जाएंगे। इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अधोसंरचना मद से नगर पंचायत कार्यालय और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन का कायाकल्प…
मोहला। ग्राम छछानपहरी में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। 18 वर्षीय साहिल साहू को इलाज के दौरान उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में 10 लोग शामिल हैं, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी है। घटना 22 अक्टूबर की रात की है, जब छछानपहरी में आयोजित रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद पहले से चल रहे प्रेम प्रसंग के कारण…
रायपुर। पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को वैश्विक मंचों तक पहुँचाया है। पंडवानी आज हमारी लोक चेतना, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के ग्राम मेड़ेसरा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के समापन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, बस्तर संभाग के जनजातीय बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका नारायणपुर के सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में शुभारंभ आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ईरकभट्टी और कच्चापाल की ग्रामीण महिलाओं के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ईरकभट्टी के महिलाओं ने बाजी मारी।उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर सभी का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों में उत्साह को देखते हुए…
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्राम संबलपुर में झगड़ा कर अशांति फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवकों के नाम मोहित साहू पिता शेखचंद साहू (उम्र 21 वर्ष) एवं सुरज साहू पिता उमेश्वर साहू (उम्र 20 वर्ष), दोनों निवासी संबलपुर, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव बताए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी ग्राम संबलपुर में आवेदक उमाकांत चंद्राकर को “थाने में रिपोर्ट कराने” की बात को लेकर गाली-गलौज और झगड़ा कर रहे थे। आसपास के लोगों और पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी वे नहीं माने…