
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की पहल पर मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आईटी एवं एआई की नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण देकर प्रशासनिक कार्यों की गति और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, विशिष्ट अतिथि सुशासन एवं अभिसरण विभाग तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत थे, जबकि अध्यक्षता ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. ओपी व्यास ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदार प्रशासन…
राजनांदगांव। विश्व रेबीज दिवस पर पशुपालन विभाग द्वारा 28 सितंबर को जानवरों के काटने पर रेबीज से बचने के लिए घर के पालतू कुत्ता, बिल्ली अन्य जानवरों को एंटी-रेबीज टीकाकरण करवाने की अपील की गई है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रतिभा भोसले ने बताया कि जानवरों के काटने पर रेबीज से बचने के लिए श्वान को तीन महीने की उम्र में टीका लगवाना चाहिए, फिर बस्टर टीके, उसके बाद हर वर्ष में टीका भी लगवाना चाहिए। इसके लिए जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में समय-समय पर निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि रेबीज एक ऐसा…
राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने भाजपा द्वारा जीएसटी रिफॉर्म को बचत उत्सव बताने पर तंज करते हुए कहा कि 8 साल तक केवल किसान, गरीब, मध्यम वर्ग परिवारों से 55 लाख करोड़ रूपये वसुले, यहां तक सावन माह में दूध-दही पर जीएसटी लगाकर धर्म कर्म पर भी करोड़ों रूपये वसूले गए। गब्बर सिंह टैक्स के कारण सर्वहारा वर्ग को आघात पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है। हमारे नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस ने जीएसटी के अनियमित स्लैब को प्रारंभ से लगातार आवाज उठाकर सरकार को जगाने का काम किया, किंतु लुट की मंशा…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 26 अगस्त 2025 को सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BZ 4388 (एचएफ डीलक्स) को कल्याणी इस्पात कंपनी, कोपेडीह के मुख्य द्वार के सामने…
राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व पर संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति द्वारा शिवनाथ वाटिका में आयोजित संस्कारधानी गरबा उत्सव-सीजन 9 में रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। अतिथियों की मौजूदगी और गरबा प्रेमियों के उत्साह ने पूरे पंडाल को भक्ति और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, डीएफओ आयुष जैन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं विशेष अतिथि के सुनील अग्रवाल परिवार सहित, राजेश सोनी, श्रद्धा अग्रवाल मुनोत और नेहा सावा, मनदीप सिंह की उपस्थिति रही। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद गरबा का शुभारंभ हुआ। आयोजक अवंत अग्रवाल ने कहा कि संस्कारधानी…
राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में एक युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन, चांदी की चेन, घड़ी, साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और दो धारदार चाकू भी जब्त किए हैं। घटना 14 सितम्बर 2025 की रात की है, जब प्रार्थी अपने मोटरसाइकिल क्रमंाक सीजी 07- एडी 0201 से मगनटा घुमने गया था। देर रात करीब 1.30 बजे जब वह घर लौट रहा था, तभी ग्राम झुराडबरी स्थित मरसपोटा धाम के पास चार अज्ञात युवकों ने उसे…
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए मात्र एक घंटे के भीतर एक महिला का गुम हुआ बैग खोजकर उसे सौंप दिया। यह सराहनीय कार्य इंटीग्रेटेड पुलिस कंट्रोल रूम की त्रिनेत्र योजना के तहत किया गया, जिससे तकनीक की मदद से समय रहते समस्या का समाधान संभव हो सका। प्राप्त जानकारी के अनुसारए प्रार्थिया रंजीता मिश्रा पिता सुरेश पांडे, निवासी तुलसीपुर, ने 25 सितम्बर 2025 को साइबर सेल पहुंचकर बताया कि 22 सितंबर को वे ममता नगर से कौरिनभाटा ऑटो से गई थीं, लेकिन ऑटो से उतरते समय अपना बैग उसी…
डोंगरगढ़। मंर नवरात्र पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़े 41 श्रद्धालुओं को राजनांदगांव पुलिस ने खोजकर सुरक्षित रूप से उनके परिजनों से मिलाया। पिछले चार दिनों में मेले की भीड़ में 25 बच्चे, 7 युवक-युवतियां तथा 9 वृद्धजन अपने परिजनों से अलग हो गए थे। मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए संचार साधनों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन सभी को सुरक्षित तलाश कर उनके परिवार वालों को सुपुर्द किया। नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र राजनांदगांव पुलिस ने…
राजनांदगांव। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में शुक्रवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “Eat Right, Sleep Right, Have a Healthy Lifestyle” रहा। आयोजन यूथ रेड क्रॉस, एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ताओं ने दी उपयोगी जानकारी संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. एन.आर. नवरत्न (मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी) ने राज्य व केंद्र सरकार की…
राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व पर विश्वविद्यालय द्वारा तय की गई परीक्षा तिथियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध जताया है। परिषद की राजनांदगांव इकाई ने महाअष्टमी और महानवमी के दिन होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन स्थानीय कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से कुलपति तक पहुँचाया गया। एबीवीपी का कहना है कि महाअष्टमी और महानवमी जैसे पावन अवसर पर परीक्षा आयोजित करना छात्रों की धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानसिक संतुलन पर भी असर डालता है। परिषद ने मांग की है कि परीक्षा तिथियों में बदलाव कर नई तारीख…