
- डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
- मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
- ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
- दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना : राजनांदगांव में 15 करोड़ 56 लाख रुपए हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित
- संभागायुक्त ने डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
- कलेक्टर ने अवर्धा और बोटेपार जलाशय की नहर लाइनिंग का किया निरीक्षण
- कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध दीवार तोड़कर दिलाया न्याय
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। स्टेशनपारा क्षेत्र में वर्षों से अधूरे पड़े रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने बुधवार को पुनः रेलवे स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात की और अंडरब्रिज निर्माण को जल्द से जल्द शुरू करने की बात किया। मुलाकात के दौरान स्टेशन प्रबंधक बर्मन ने अंडर ब्रिज निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर से दूरभाष से चर्चा की निर्माण कार्य की वस्तु स्थिति से अवगत हुए और उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पुरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर किशन खंडेलवाल, परशुराम जायसवाल, जुगल किशोर और मन्ना यादव भी मौजूद रहे। आसिफ अली ने बताया कि…
राजनांदगांव। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इलेक्शन कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण समिति में अब्दुल कलाम खान को संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति इमरान प्रतापगढ़ी (सांसद-राज्यसभा एवं चेयरमैन-अल्पसंख्यक विभाग) के नेतृत्व में की गई है, जिसका उद्देश्य चुनावी रणनीति को मजबूत करना एवं संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ बनाना है। अपनी नियुक्ति पर श्री अब्दुल कलाम खान ने कहा कि, मेरे लिए यह गर्व और बड़ी जिम्मेदारी है कि, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने मुझे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के…
राजनांदगांव। वित्तीय वर्ष के अंत में नगर निगम ने राजस्व वसूली में कड़ाई बरतते हुए चिखली स्कूल के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत 7 दुकानों को सील किया और 6 दुकानों से अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया। महापौर श्री मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा राजस्व विभाग की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं और बड़े बकायादारों को अपने बकाया कर और किराया समय पर जमा करने की चेतावनी दे रहे हैं। राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम अमला दुकानों की सीलिंग और नल विच्छेदन की कार्रवाई कर रहा है। कुल 22 दुकानों में से…
राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सुबह जय स्तम्भ चौक और गोल बाजार का निरीक्षण कर नागरिकों को साफ-सफाई रखने और स्वच्छता अपनाने की हिदायत दी। उन्होंने बाजार में सफाई पर विशेष ध्यान देने और निर्माणाधीन आधुनिक शौचालय का काम जल्द पूरा करने के निर्देश उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती को दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में सफाई पर खास ध्यान देना जरूरी है। फल और सब्जी विक्रेताओं को कचरा गाड़ी का उपयोग करने और झिल्ली-पन्नी का प्रयोग न करने की हिदायत दी। उन्होंने नागरिकों से अपने घर और प्रतिष्ठान के आस-पास साफ-सफाई बनाए…
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग ने ग्राम कल्याणपुर, थाना डोंगरगढ़ में उत्तमदास चतुर्वेदी के कब्जे से 34 नग पाव देशी मदिरा (प्लेन व मसाला) कुल 6.120 बल्क लीटर जप्त की। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षक श्री लालसिंह राजपूत और आरक्षक श्री भोजराज बंजारे शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय रोकने के लिए…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। खनिज अधिकारियों ने ठेलकाडीह, सोमनी, धीरी, डुमरडीहकला, चारभाठा और घुमका सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्ग निवासी गजेन्द्र चौहान के स्वामित्व वाली हाईवा (सीजी 07 बीवी 5232) से रेत और राजनांदगांव निवासी पदम चोपड़ा के स्वामित्व वाली हाईवा (सीजी 08 एके 1989) से चूना पत्थर का अवैध परिवहन पकड़ा गया। दोनों वाहनों को थाना सोमनी और थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द कर दिया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास…
राजनांदगांव। विश्व क्षय दिवस पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर श्री मधुसूदन यादव ने टीबी उन्मूलन में सहयोग का आह्वान करते हुए निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद करने और टीबी मुक्त राजनांदगांव बनाने की अपील की। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय अभियान) के द्वितीय चरण का शुभारंभ प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड में जिला स्तरीय विनोबा कार्यक्रम के तहत पोस्ट ऑफ द मंथ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, सहायक शिक्षा अधिकारी गोपी वर्मा एवं बिरेन्द्र कौर गर्चा उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रीति बाला लाटिया, करण माधवानी, वर्षा अग्रवाल, पूनम रानी खुटे, तिकिर्ति चंद्रवंशी, कमलेश्वरी वर्मा, धनुष राम कंवर, संगीता देवांगन और सुमिता शर्मा को लाइब्रेरी बैग देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी विनोबा एप श्री नरेन्द्र साहू ने बताया कि ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा संचालित इस पहल के माध्यम से शिक्षक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नवाचार आधारित…
राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन का त्वरित और प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक उम्मीद के साथ जनदर्शन में अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं, इसलिए उनकी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निवारण आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में अतिक्रमण हटाने, सीमांकन,…
डोंगरगढ़। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में डोंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतत अभियान तेज कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त, पेट्रोलिंग और निगरानी कर रही है। इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को ग्राम कुर्रूभाट मेन रोड और होटल शुभारंभ लॉज डोंगरगढ़ में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक यात्रियों के साथ विवाद, हल्ला-गुल्ला और मारपीट की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। पुलिस ने…