
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में गुरुजी संगत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित हिन्द दी चादर धंन धंन श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्लोक महला 9वां के सामूहिक पठन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 9वें सिख गुरू श्री गुरू तेग बहादुर जी महान योद्धा, आध्यात्मिक व्यक्तित्व, मातृभूमि को समर्पित थे, जिनके कारण उन्हें हिन्द दी चादर कहा जाता है। ऐसे व्यक्तित्व को मैं नमन करता हूं, प्रणाम करता हंू। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन ने स्टेट के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा काला शीशा लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शनिवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप एवं उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमएच 01-एई 1704 से ब्लैक फिल्म (काला शीशा) हटाते हुए मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत कार्रवाई की और 2000 रुपये का जुर्माना वसूला। यातायात पुलिस ने बताया कि पहले भी इस प्रकार के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी…
गंडई। केसीजी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल स्पेस एंड ट्रांससेन प्लस (ट्रामाडोल) बरामद किए गए हैं। साथ ही दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त कुल संपत्ति की कीमत 1 लाख 66 हजार 669 रुपये बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंडई क्षेत्र में कुछ लोग अवैध नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं…
डोंगरगढ़। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय, डोंगरगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम भर्रीटोला ;चौथनाद्ध में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्रीमती मालती उइके ने की। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम में स्वच्छता अभियान, दीवारों पर प्रेरक स्लोगन लेखन तथा नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया। दूसरे दिन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक ज्ञानेश दीवान ने बौद्धिक सत्र में शामिल होकर स्वयंसेवकों को राष्ट्र व…
मानपुर। झलमला (बालोद) से कोहका (महाराष्ट्र बॉर्डर) तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 930 की बदहाल हालत को लेकर ग्रामीणों और कांग्रेसजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मानपुर बस स्टैंड के पास उन्होंने सड़क पर धरना देकर चक्काजाम किया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क महज छह माह में जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में रोष है। पिछले एक सप्ताह में लगातार हादसों ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है। शुक्रवार को जबकसा नदी के पास पिचिंग के…
खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में भूगोल विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सुनामी जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में किया गया। विभागाध्यक्ष एवं आइक्यूएसी प्रभारी श्रीमती सृष्टि वर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2015 में यह निर्णय लिया था कि प्रत्येक वर्ष 5 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस का उद्देश्य लोगों में आपदा के समय सतर्कता और तैयारी के महत्व को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि सुनामी जैसी प्राकृति आपदाओं से निपटने के लिए…
राजनांदगांव। रजत जयंती महोत्सव एवं विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा शहरभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम ने न केवल सफाई अभियान चलाया बल्कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने विविध आयोजन भी किए। अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी और स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने प्रेरित किया गया। ठा. प्यारेलाल स्कूल में शुक्रवार को रस्साखींच, कुर्सीदौड़, रिले रेस,…
राजनांदगांव। रायल किड्स कान्वेंट स्कूल में लांयस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा लांयस टॉपटेन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य रोड सेफ्टी (सड़¸क सुरक्षा) पर आधारित था, जहां पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप द्वारा रोड सेफ्टी विषयों पर चर्चा करते हुए रोड में चलते समय बरती जाने वाली सावधानियां एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया। वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरण का उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करना हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है, के संबंध में…
राजनांदगांव। पत्रकारों की आवासीय कालोनी में पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ी पहल की है। वहां सैंपवेल बनाकर सभी घरों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं कालोनी के मध्य भाग में हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। शुक्रवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर जितेंद्र यादव ने इन सबके लिए नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को प्राक्कलन तैयार करने कहा। कलेक्टर ने कालोनी में सीमेंट वाली सड़क के शेष निर्माण को 15 दिनों के भीतर पूरा करने कहा। कलेक्टर सुबह प्रशासनिक अमले के साथ डोंगरगांव रोड में निर्माणाधीन पत्रकार कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कालोनी…
राजनांदगांव। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं का स्टॉल यात्रियों और उपभोक्ताओं में लोकप्रिय हो रहा है। इस पहल से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और यात्रियों को गुणवत्तायुक्त हर्बल एवं स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं। स्टॉल प्लेटफार्म नंबर 1 पर कर्मभूमि स्वसहायता समूह द्वारा संचालित है, जहां स्थानीय लोकप्रिय उत्पाद जैसे महुआ लड्डू, महुआ आचार, जामुन चिप्स, महुआ कुकीज, महुआ स्कवैश और जामुन जूस बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। स्टॉल के संचालक दीपक सोनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के वन धन केंद्रों से महिलाओं द्वारा…