Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एसडीएम गौतम पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो और उप पुलिस अधीक्षक के.पी. मरकाम मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन और अन्य…

Read More

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के आदेश पर आज जोगी कांग्रेस ने शराब दुकान में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट का घेराव किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहारा स्थित शराब दुकान में चल रही ओवर रेटिंग और अवैध वसूली को लेकर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। जोगी कांग्रेस ने कल शाम की दुकान की सीसीटीवी फुटेज जांचने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान ने बताया कि कल शाम मोहारा शराब दुकान में उड़नदस्ता…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा के निर्देश पर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण को लेकर बुधवार को कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संघ के प्रदेश महामंत्री विजय लहरे, दुर्ग संभाग अध्यक्ष एवं सचिव आनंद कुमार श्रीवास्तव तथा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में सौंपे गए ज्ञापन में 1 जनवरी 2026 से राज्य के लगभग 4.5 लाख कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर सहित…

Read More

राजनांदगांव। दुर्ग के होटल पृथ्वी पैलेस में मिरर सलोन एवं ब्यूटी एकेडमी तथा आशीष इन्फोटेक के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ब्यूटी फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में राजनांदगांव के कन्हारपुरी स्थित पंखुड़ी ब्यूटी पार्लर की संचालिका लक्ष्मी सादानी ने अपनी उत्कृष्ट कला और कौशल का परिचय देते हुए बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए मंच पर सम्मानित किया। लक्ष्मी सादानी की इस सफलता से राजनांदगांव के सौंदर्य एवं फैशन जगत में हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम की आयोजक व मिरर सलोन की…

Read More

खैरागढ़। कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी), राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (पल्स पोलियो अभियान) तथा मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तैयारियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित जनजागरूकता, प्रवर्तन एवं तंबाकू मुक्त वातावरण निर्माण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन एवं प्रचार…

Read More

राजनांदगांव। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए खुशियों की नई बहार लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के हित में शुरू की गई इस अनूठी पहल का असर गांव से लेकर शहर तक एक उत्सव के रूप में देखने को मिला। भीषण ग्रीष्म ऋतु के बावजूद बड़ी संख्या में जनमानस ने इन जनसमस्या निवारण शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। जिले में…

Read More

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,840 रुपए कीमत की शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू…

Read More

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को…

Read More

राजनांदगांव। 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में रिफ्रेशर कोर्स में शामिल जवानों के लिए वित्त प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) राजनांदगांव के अधिकारियों ने जवानों को बचत, निवेश और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यशाला में एसबीआई के अधिकारियों ने सैलरी पैकेज, बचत खाता, सावधि जमा, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और एनपीएस जैसी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही एसआईपी के माध्यम से कम आय में भी नियमित बचत कर भविष्य को सुरक्षित बनाने के तरीके समझाए। एसबीआई योनो ऐप के जरिए निवेश और ऑटो-स्वीप जैसी…

Read More

राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आज अभूतपूर्व शक्ति प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद प्रत्याशी फूलमती वर्मा सहित सभी 15 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया। पूरे नगर में कांग्रेस की नामांकन रैली जनसमर्थन, उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का केंद्र बनी रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नवाज खान, पदम कोठारी, भागवत साहू, श्रीकिशन खंडेलवाल ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यालय से कांग्रेस पार्टी की विशाल नामांकन रैली निकाली…

Read More