
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में आयोजित दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और दूरदर्शन परिवार, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, गीत तथा शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री के समक्ष कलाकारों ने गौर नृत्य, बांस गीत, जवारा नृत्य, सुआ नृत्य और गौरी-गौरा जैसे लोकनृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दूरदर्शन ने…
रायपुर। बिलासपुर जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के बाद केवल दो शिक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इन दोनों शिक्षकों की पदस्थापना में परिवर्तन जिला एवं संभाग स्तरीय समितियों के अनुशंसा पर निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया गया है। बिलासपुर जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद अतिशेष शिक्षकों की नई पदस्थापनाएं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही की गई है। बिलासपुर के डीईओ ने युक्तियुक्तकरण के बाद आबंटित स्कूलोें में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश सभी शिक्षकों को दिए है। डीईओ ने कहा कि नई पदस्थापना में बिना कारण ज्वाइनिंग नही करने वाले शिक्षकों पर नियम…
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में नशे के बढ़ते प्रचलन और गरबा कार्यक्रमों में परंपरा से हो रहे विचलन को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शहर के हर दूसरे चौक-चौराहे पर गांजा, दारू, सुलेशन और टेन गोलियां आसानी से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां जरूरतमंदों को जरूरी दवाइयों के लिए कई मेडिकल स्टोर्स के चक्कर काटने पड़ते हैं, वहीं नशे के इन घातक उत्पादों की खुलेआम बिक्री हो रही है। इससे युवाओं में उग्रता बढ़ रही है और आए दिन चाकूबाजी…
डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह 14 सितंबर को उत्साहपूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे, संकुल समन्वयक दिनेश कुरेटी एवं व्याख्याता श्री मनोहर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने सभी अतिथियों का पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। पखवाड़े भर चले विविध कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन कार्यक्रमों में सुलेख लेखन, चित्रकला, सुंदरकांड वाचन, स्वरचित कविता लेखन, श्रुतलेखन, पुस्तक प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी एवं नारा लेखन प्रमुख रहे। मुख्य अतिथि श्री डोंगरे…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में सामुदायिक पर्यटन की एक नई पहल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय से जशपुर के पाँच ग्रामों-देओबोरा, केरे, दनगरी, छिछली और घोघरा में होम-स्टे योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र को एक उद्योग के रूप में विकसित करने के लिए कृत संकल्पित है। होम-स्टे नीति न केवल पर्यटन को नई पहचान देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और समुदायों के लिए रोजगार और उद्यमशीलता के अवसर भी प्रदान करेगी।…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज बलरामपुर जिले के चयनित 26 अग्निवीरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, गांव और जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की भावना से ही सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा सकती हैं।…
रायपुर। जिले के किसानों के हित में चलाई जाने वाले कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत आज किसान कॉल सेंटर एग्रीबिड और बाजार व्यवस्था को सरल बनाने के उद्देश्य से क्यू आर कोड आधारित जी कॉम इंडिया का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा अपने बगिया स्थित निज निवास कार्यालय से किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिले में कृषि के…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में पर्यटन एवं कृषि क्रांति का शुभारंभ किया। जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति इको टूरिज्म और होमस्टे से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम जशपुर के स्व सहायता समूह और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार,…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में पर्यटन एवं कृषि क्रांति का शुभारंभ किया। जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति इको टूरिज्म और होमस्टे से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम जशपुर के स्व सहायता समूह और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार,…
राजनांदगांव। शहर के बजरंगपुर-नवागाँव में गुटीय विवाद के चलते हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके को हिला दिया है। चाकू से गोदकर एक के बाद एक तीन युवकों की हत्या ने न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पुलिस की बड़ी लापरवाही को भी उजागर किया है। इस घटना के बाद कांग्रेस की जांच समिति मौके पर पहुँची। समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार से तत्काल आर्थिक मदद की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो…