
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
मोहला। ग्राम रानाटोला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नन्हे मानव की कहानी आज पूरे क्षेत्र में एक प्रेरणा बन गई है। एक समय था जब मानव अपनी कमजोरी और कुपोषण से जूझ रहा था, लेकिन आंगनबाड़ी के सहयोग से वह अब स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी रहा है। मानव का जन्म 23 अप्रैल 2023 को हुआ था। 8 अक्टूबर 2024 को आंगनबाड़ी केंद्र में उसकी जांच की गई, तो उसकी लंबाई के हिसाब से वजन बहुत कम था, महज 6.6 किलोग्राम। शरीर कमजोर था, और खेलकूद में भी कोई रुचि नहीं थी। उसकी मां, नम्रता बाई, अपने बेटे की स्थिति से…
मोहला। चिल्हाटी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से छेड़छानी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 19 अक्टूबर 2025 की है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी और आरोपी युवक दीपक चंद्रवंशी ने जबरन उसके कमरे में घुसकर छेड़खानी की। मामला तब सामने आया जब पीड़िता के परिवार के सदस्य दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार गए थे, और वह अपने घर में अकेली थी। आरोपियों में से दीपक चंद्रवंशी, जो पीड़िता के घर के पास ही रहता है, ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। जब दीपक चंद्रवंशी के मोबाइल…
राजनांदगांव। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग गस्त और छापामार कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, एएसपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 6 बजे से शुरू हुई। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, चौकी चिखली और तुमडीबोड़ के निचली बस्ती क्षेत्रों में 10 टीमों को तैनात किया गया। इन टीमों ने संवेदनशील इलाकों में गस्त करते हुए गुंडागर्दी और सामाजिक शरारती तत्वों पर नियंत्रण के लिए विभिन्न…
राजनांदगांव। द्रोपदी साहू की मौत के मामले में परिजनों ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। परिजनों का आरोप है कि शुक्ला मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई गंभीर लापरवाही के कारण द्रोपदी साहू की मृत्यु हो गई। पति पीलू राम साहू ने बताया कि एक माह पूर्व CMHO ने लिखित रूप में सात दिवस के भीतर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। द्रोपदी साहू के पुत्र युवराज साहू ने कहा, “मेरी मां की…
राजनांदगांव। छठ पर्व के अंतिम दिन महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह मोती तालाब पहुंचे और छठ व्रत रख रहे महिलाओं एवं पुरुषों को पर्व की बधाई दी। महापौर ने अपने परिवार के साथ उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित कर शहर की खुशहाली और सभी परिवारों की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महापौर यादव ने कहा कि छठ पर्व संतान की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा, इस महापर्व को प्रतिवर्ष इसी प्रकार उमंग और उल्लास के साथ मनाने की आप सभी से अपील करता हूं। महापौर ने बताया…
राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर में घुमंतू मवेशियों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को निगम की टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और शिकायत प्राप्त स्थानों पर अभियान चलाते हुए 18 मवेशियों को पकड़कर रेवाड़ीह कांजी हाउस में रखा। यहां उन्हें मंडी से बचे फल और सब्जियों का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि कई पशुपालक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पशु मालिकों की सजगता से ही इस…
मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन और अभिनव प्रयासों के लिए जिले को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्क्रीन फैसिलिटेशन के माध्यम से उत्कृष्ट जिला के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिले की कलेक्टर तूलिका प्रजापति, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं परियोजना प्रशासक संजय कुर्रे, सीईओ जनपद मोहला प्रांजल प्रजापति, सहयोगी अधिकारी संजय देवांगन, कुबेर चोरिया, गोविंद भारद्वाज और योगेश कुमार उपस्थित रहे। यह सम्मान जिले में जनजातीय…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इसी सिलसिले में, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के सभागार में आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराना था। प्रत्येक मतदान केंद्र में लगभग 1,000 मतदाता होते हैं। प्रत्येक मतदान…
रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर नई उम्मीद जागी है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ अपने 25वें स्थापना दिवस को रजत जयंती के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव जनघोषणा पत्र-मोदी की गारंटी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं नियमितीकरण (संविलियन) का उल्लेख किया गया था। इसी आधार पर कर्मचारियों को विश्वास है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे…
रायपुर। दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ अनुकंपा शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्षा माधुरी मृगे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। यह भेंट 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे सीएम हाउस में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। माधुरी मृगे के साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद चतुर्वेदी, शांति साहू, डोमन कुमार और विनोद कुमार मौजूद थे। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजनों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए ताकि वे अपने…