Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत एवं सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ रहे हैं। ऐसी मेहनतकश महिलाएं जिनका जीवन चुनौतीपूर्ण है, उनके लिए शासन की योजनाएं उम्मीदों की तरह है। महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में एक कारगर कदम है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आयी है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके…

Read More

राजनांदगांव। सहकारिता विभाग द्वारा जिले में 34 विभिन्न प्रकार की व्यवसायों से संबंधित सहकारी समितियों का पंजीयन किया गया है। जिनमें मत्स्य, बुनकर, महिला बहुउद्देशीय, उपभोक्ता भंडार, आवासीय एवं रख-रखाव अन्य वर्ग की समितियों द्वारा सदस्यों को रोजगार प्रदान कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की पुनर्गठन योजना 2025 अंतर्गत जिले में 43 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से कृषक सदस्यों को खाद, बीज, ऋण एवं धान बिक्री संबंधित सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वर्तमान में 74 प्राथमिक कृषि साख…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रथम चरण में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक अभियान चलाकर सड़कों का मरम्मत कार्य कराया गया। इसी तरह द्वितीय चरण में 5 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य, सड़क के शोल्डर की सफाई, किलोमीटर स्टोन में लिखाई एवं पोताई, सड़क में हुए गड्ढों की भरपाई एवं डामर से पैच रिपेयर का कार्य…

Read More

राजनांदगांव। परिवहन विभाग द्वारा विगत तीन माह में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। इसके तहत परिवहन विभाग द्वारा जिले में आगमन पर विश्व शांति विश्वपदयात्री व रथयात्री, पर्वतारोही टीम के साथ यातायात परिवहन सड़क सुरक्षा का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चौक-चौराहों पर मोटर सायकल चालकों को रूकवा कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही हेलमेट पहने चालकों को पुष्पगुच्छ देकर प्रोत्साहित किया गया। मोटरयान नियमों का उल्लंघन करने वाले को हार पहनाकर नियमों का पालन करने व…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव के कृषक देवराज निषाद ने इस वर्ष रबी सीजन में ग्रीष्मकालीन धान फसल के बदले 7 एकड़ में मक्का फसल की बुआई की है। किसान देवराज निषाद ने बताया कि पिछले वर्ष ग्रीष्मकाल में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने एवं तेज गर्मी से धान की फसल खराब हो गई थी और उन्हें आर्थिक क्षति हुई थी। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल में धान फसल के बाद फिर से धान की फसल लेने से ज्यादा आर्थिक भार आता था। बढ़ती गर्मी के कारण रबी सीजन में खेतों में धान फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 4 प्रकरणों में 12 लाख 40 हजार रूपए मूल्य के 400 क्विंटल (1000 बोरा) अवैध धान एवं एक वाहन जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 187…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समितियों के नोडल अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए लगातार मानिटरिंग जारी रखें। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान की बिक्री करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों…

Read More

अंबागढ़ चौकी। अंतर्राज्यीय ड्यूस बाल क्रिकेट स्पर्धा की नगर में तैयारिया प्रारंभ हो गई है। प्रतियोगिता में इस वर्ष छग, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के अलावा झारखंड की टीमें शामिल होगी। स्पर्धा परंपरानुरूप शीतकालिन की छुट्टियों में 23 दिसंबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर तक चलेगी। वर्ष 2021 में कोरोना के चलते स्थागित हुआ प्रतियोगिता पांच वर्ष बाद पुनः प्रारंभ होने को लेकर नगर व क्षेत्र के खेलप्रमियों में खासा उत्साह है। नगर के ग्रीन हिल पार्क स्टेडियम वार्ड 4 ट्राइबल कालोनी में इस वर्ष अंतर्राज्यीय ड्यूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। छग क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त…

Read More

राजनांदगांव/खैरागढ़। जिले के निवासी नरेंद्र सोनी को भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कला और मानविकी संकाय के अंतर्गत मनोविज्ञान विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। यह जिले में मनोविज्ञान विषय पर पहली पीएचडी है, जो आत्महत्या की समस्या का सामाजिक मनोवैज्ञानिक और विधिक अध्ययन पर आधारित है। उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टंक राम वर्मा ने सोनी को यह डिग्री प्रदान की, जो उनकी कड़ी मेहनत और शोध की गुणवत्ता को दर्शाती है। शोध में सोनी ने आत्महत्या के सामाजिक-मनोवैज्ञानिक कारणोंए रोकथाम के उपायों तथा कानूनी प्रावधानों का विस्तृत विश्लेषण किया, जो समाज में बढ़ती इस…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ साइकोलॉजिकल फोरम के तत्वावधान में 7वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन 12 व 13 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया। सम्मेलन में जेड-जी के मानसिक स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर विशेषज्ञों ने मंथन किया। आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हुआ, जिसमें कुल 102 शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए, जबकि लगभग 120 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। सम्मेलन के पहले दिन करीब 250 श्रोताओं की उपस्थिति रही। उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में सिम्हान्स देवादा (राजनांदगांव) का विशेष सहयोग रहा। तकनीकी सत्रों में…

Read More