
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश में गठित विशेष दस्ता ने अवैध कब्जा करने वाले ठेले, खोमचे, शेड, चबूतरे और नालियों पर अतिक्रमण हटाया। अभियान का मकसद न केवल अतिक्रमण हटाना है, बल्कि सड़क पर सुगम आवागमन और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना भी है। निगम ने व्यापारियों और आम नागरिकों को अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी और कार्रवाई नहीं करने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी। स्टेशन रोड का स्वागत द्वार और डिवाइडर पुरानी और खराब स्थिति में…
राजनांदगांव। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर सत प्रतिशत वसूली के लिये नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कडा रूख अपनाते हुये लंबे समय से करों का भुगतान नहीं करने वाले 1 लाख रूपये से उपर के बड़े बकायादारों की सूची जारी कर नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 173 के अंतर्गत बिल प्रेषित करने के निर्देश दिये थे। निर्देश के परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा धारा 173 के तहत बिल प्रेषित किया गया, किन्तु करदाताओं द्वारा करो का भुगतान नहीं करने पर 15 दिवस उपरांत अधिनियम की धारा 174 के अधीन मांग की सूचना पत्र 61 करदाताओं को प्रेषित…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। आज जिले की सभी तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, बटवारा और अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रमुख तहसीलों में किए गए निराकरण की स्थिति इस प्रकार रही: राजनांदगांव तहसील: 9 नामांतरण, 8 त्रुटि सुधार, 3 सीमांकन और 10 अन्य प्रकरण; कुल 30 मामले।…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर ने 10 अप्रैल से विशेष कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में सुझाव मांगने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आधार अपडेशन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने, डीपी खाते बंद करने, स्थानीय परीक्षाओं का समय-सीमा में आयोजन और मूल्यांकन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्यों को नीट, जेईई और एनएमएमएसई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल कराने और उनका चयन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम पेटेश्री, आलाबीरा, जामरी, मुड़पार, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, मुरमुंदा, माटेकटा समेत अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनिज अमला ने रेत का अवैध परिवहन करने वाले कई वाहनों को पकड़ा। कार्यवाही में शामिल थे: ग्राम पेटेश्री निवासी हेमन्त सिन्हा की ट्रैक्टर-ट्रॉली (जॉन डियर, हरा, चेचिस नंबर आईपीवाय 5050 डीएलएसजी 063372) ग्राम पेटेश्री निवासी कोमल सिन्हा की ट्रैक्टर-ट्रॉली (जॉन डियर, लाल रंग, सोल्ड) ग्राम पेटेश्री…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के भू-तल में पुराने मेजर ऑपरेशन थियेटर का जीर्णोद्धार कर इसे प्रसूता महिलाओं के लिए विशेष रूप से क्रियाशील कर दिया गया। नवीन ऑपरेशन थियेटर के प्रारंभ होने से अब जिला चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती और उच्च जोखिम वाली प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा समय पर उपलब्ध होगी। थियेटर में सिजेरियन प्रसव और प्रसूति से संबंधित आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर के अनुसार, इस सुविधा से उन प्रसूता महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें तत्काल शल्य चिकित्सा की आवश्यकता होती…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण विभागों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति ली और समय-सीमा में देरी होने पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्य बारिश से पहले गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। विशेष तौर पर स्कूल और आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूरा कर बच्चों को नए भवनों में अध्ययन-अध्यापन की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य नागरिकों की आवश्यकता के आधार पर स्वीकृत होते हैं, इसलिए इनमें अनावश्यक विलंब…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने बताया कि यह अभियान 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक चलेगा। बैठक में कलेक्टर ने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण सत्र और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विटामिन ए और आईएफ सिरप पिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास, पंचायत और स्वास्थ्य विभाग को समान्वय के साथ कार्य करने के भी आदेश दिए। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के समग्र शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए निर्धारित टीकाकरण सत्रों और…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि छोटी सड़कों का चिन्हांकन किया जाए, जहां अवैध रूप से बड़े और भारी वाहनों का आवागमन होता है। इन मार्गों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक स्थानों पर चेक पोस्ट, सीसीटीवी कैमरा और गार्डर/बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए। उनका कहना था कि इससे सड़क की गुणवत्ता बनी रहेगी और ग्रामीणों को लंबे समय तक फायदा मिलेगा। कलेक्टर ने चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों में किए जा रहे सुधार कार्यों की भी…
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर में शुरू होने वाले भव्य मेला को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश भर से कुल 850 अधिकारी और कर्मचारी मेले के दौरान डोंगरगढ़ क्षेत्र में ड्यूटी देंगे। आज पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, कमांडेंट दसवीं बटालियन श्री प्रशांत कत्लम और एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने सभी पुलिसकर्मियों को आगामी 10 दिनों की ड्यूटी के लिए ब्रीफ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 🔹 मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा जोन-01: मंदिर के ऊपर का गर्भगृह, सीढ़ियां, क्षेत्रपानी, डोम, मुख्य ड्रॉप गेट…