Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने शराब के नशे में मोहल्ले में विवाद करने और शांति भंग करने वाले आरोपी सुखदेव साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सुखदेव साहू पिता स्व. तिलकराम साहू, उम्र 29 साल, निवासी मोतीपुर आजाद चौक, चुन्नीलाल गली ने पुलिस के सामने शिकायत करने की बात कहकर मोहल्ले में वाद-विवाद और शांति भंग करने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को प्रार्थी अपने घर से मार्केट जा रहा था। गौरव पथ के पास तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने प्रार्थी पर हाथ-मुक्कों से हमला किया। थाना बसंतपुर में प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 573/25 के तहत धारा 296, 115 (2), 351 (2), 119 (2) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच ने प्रदेश संयोजक जाकेश साहू के निलंबन को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए जिला प्रशासन को कड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। मंच के सभी 22 प्रदेश संयोजक रवींद्र राठौर, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरमदास बंजारे और अनिल टोप्पो ने सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यदि निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द नहीं हुआ तो संगठन जिला…

Read More

राजनांदगांव। विश्व एड्स दिवस 2025 पर समता जन कल्याण समिति, राजनांदगांव द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजना (टीआई प्रोजेक्ट) के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत कमलादेवी राठी महाविद्यालय के सहयोग से भव्य रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष शिशुपाल खोब्रागढ़े और महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जय सिंह साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कमला कॉलेज परिसर से शुरू होकर गौरवपथ होते हुए अनुपम नगर मार्ग से स्वामी विवेकानंद चौक तक पहुंची। छात्रों ने हाथों में तख्तियां व प्लेकार्ड लिए एड्स से बचाव ही सुरक्षा, नियमित जांच कराएं, जैसे…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत नवनियुक्त प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी के स्वागत के साथ हुई। समिति सदस्यों ने उन्हें सोमनी में प्राचार्य पद पर पदस्थ होने पर शुभकामनाएँ दीं। बैठक में सबसे पहले बीआरजीएफ मद से स्वीकृत हाईमास्क लाइट की स्थापना पर चर्चा हुई। समिति ने तय किया कि लाइट ऐसी जगह लगाई जाए जहां से पूरा परिसर रोशन हो सके। निरीक्षण के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हाईमास्क लाइट विद्यालय के बोरिंग स्थल के पास लगाई जाएगी। साइकिल स्टैंड के लिए पूर्व में…

Read More

राजनांदगांव। विश्व एड्स दिवस पर जिले में जागरूकता की एकजुट मुहिम देखने को मिली। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से जनकल्याण सामाजिक संस्थान राजनांदगांव ने विभिन्न क्षेत्रों में एचआईवी/एड्स जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की। संस्था की टीम ने 10 से अधिक ग्रामों और शिक्षण संस्थानों में रैली, संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियां करते हुए लोगों को एड्स से बचाव की जानकारी दी। जिले के जिन प्रमुख स्थानों में कार्यक्रम हुए उनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमनी, ग्राम पंचायत बोटेपार, उप-स्वास्थ्य केंद्र भेड़ीकला और डुमरीकला, रानी अवंतीबाई महाविद्यालय रामाटोला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाटोला, शासकीय उच्चतर…

Read More

मोहला-मानपुर। महाराष्ट्र सीमा के नज़दीकी जंगल में बाघ की मौजूदगी का पता चलते ही वन महकमा ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले के दक्षिण वन परिक्षेत्र में कल बाघ की आमद सामने आई थी और उसने एक पालतू गाय का शिकार भी कर लिया। वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संभावित क्षेत्र में पेड़ों पर कैमरे लगाए हैं। डी.एफ.ओ. दिनेश पटेल ने बताया कि 01 दिसंबर को औंधी तहसील क्षेत्र के ग्राम नवागढ़ में एक पालतू गाय के शिकार की सूचना मिली। मौके पर जाकर वन अमला ने मुआयना किया और बाघ के पगमार्क पाए।…

Read More

मोहला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 दिसंबर को क्रिकेट मैदान, अंबागढ़ चौकी में जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जनजाति विकास एवं उत्थान संगठन द्वारा आयोजित इस समारोह में पर्यटन, श्रम कल्याण, औषधि पादप बोर्ड समेत विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इनमें नीलू शर्मा, योगेश दत्त मिश्रा और विकास मरकाम शामिल हैं। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी, जिला पंचायत…

Read More

राजनांदगांव। केन्द्र सरकार पर राजनीतिक विद्वेष और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर में आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया। जयस्तंभ चौक में भारी संख्या में जुटे कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को कांग्रेस ने लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया। पुतला दहन से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने तीखा संबोधन देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष को डराने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी एजेंसियों…

Read More

मोहला। राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का लाभ उठाकर अंबागढ़ चौकी के ग्राम खुर्सीटिकुल निवासी हरीश चंद्र पैंकरा ने अपनी आजीविका को नई दिशा दी है। वर्षों से पशुपालन कर परिवार चलाने वाले हरीश सीमित दूध उत्पादन के कारण परेशान रहते थे, लेकिन उन्नत तकनीक अपनाते ही उनकी जिंदगी बदल गई। पशुधन विकास विभाग की जानकारी के बाद उन्होंने अपनी देशी गायों में साहिवाल और गिर नस्ल के हिमीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान कराया। नतीजे उम्मीद से ज्यादा बेहतर मिले—गायों ने एफ-1 और एफ-2 पीढ़ी की उन्नत बछियाएं जनमीं। जैसे-जैसे ये बछियाएं बड़ी होकर दुधारू गाय बनीं, दूध उत्पादन में उल्लेखनीय…

Read More