
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उदयाचल मल्टीस्पेशयलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मरीजों को सहायक उपकरण वितरण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर…
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महतारी वंदन योजना के तहत माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों को बटन दबाकर 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की। इसके…
मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत मिनी स्टेडियम मोहला में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव-2025 में समाज कल्याण विभाग की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर तूलिका प्रजापति के निर्देशन में विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्राम रानाटोला (विकासखंड मोहला) के युवा रूपेश कुमार चेनाप को सम्मानित किया। रूपेश ने हाल ही में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय…
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के संयुक्त आह्वान पर शुरू हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल के पहले ही दिन प्रदेश की सभी सहकारी सोसाइटियों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है। किसानों की धान खरीदी प्रक्रिया और समितियों से जुड़ा दैनिक कार्य प्रभावित हो गया है। दुर्ग संभाग के सातों जिलों से समिति कर्मचारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और धान खरीदी प्रभारी बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना स्थल पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।…
राजनांदगांव। जिले में किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजसेवी कुशल सिंह राजपूत ने निर्दोष किसानों को झूठे आरोपों में फंसाने के विरोध में कोतवाली थाने का घेराव किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। जमानत मिलने के बाद भी किसानों ने सवाल उठाया है कि क्या पुलिस बिना जांच के एफआईआर दर्ज करने की प्रथा जारी रखेगी, जबकि धोखेबाज के खिलाफ सालभर से शिकायतें लंबित हैं। बता दें कि घटना 3 नवंबर को तब घटी जब अर्पित देवांगन नामक व्यक्ति ने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन के नाम पर भुवन कंवर, खिलेश्वर…
राजनांदगांव। सिख धर्म के संस्थापक और मानवता के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई तिरंगा चौक गंज लाइन पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा चौक पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार नन्हे बच्चे, पंच प्यारों की अगुवाई…
राजनांदगांव। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर राजनांदगांव में खेल का उत्सव शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ हॉकी के मार्गदर्शन में जिला हॉकी संघ द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। जिले के अलग-अलग स्कूलों में रैली, संगोष्ठी, कार्यशाला, क्विज़ प्रतियोगिता और प्रदर्शन हॉकी मैच आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन नीरज इंटरनेशनल स्कूल में रैली निकाली गई। इसके बाद संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। दूसरे दिन रॉयल किड्स कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी…
राजनांदगांव। राजनांदगांव में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है, लेकिन व्यवहार में महिलाओं का अपमान कर रही है। द्विवेदी ने आरोप लगाया कि लखपति दीदियों को कचरा गाड़ियों में बिठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया, जो किसी भी रूप में सम्मान नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को समाज का सम्मानित हिस्सा नहीं, बल्कि प्रचार का माध्यम मानती है। यह घटनाएं भाजपा की सोच को उजागर करती हैं। हाल ही…
राजनांदगांव। गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व के अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सिक्ख समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरूनानक देव का जीवन सत्य, प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। महापौर यादव ने नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और स्नेह की कामना की और कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव में नगर निगम राजनांदगांव का स्टॉल “वेस्ट टू आर्ट” विषय पर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में तीन दिवसीय भव्य आयोजन के दौरान निगम के स्टॉल में प्रदर्शित कलाकृतियों ने सभी का ध्यान खींचा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह ने स्टॉल का अवलोकन करते हुए स्वच्छता दीदियों द्वारा बनाई गई वेस्ट टू आर्ट कलाकृतियों की सराहना की और उनके उत्साहवर्धन किया। नगर निगम के स्टॉल में सीमाक्षेत्र स्थित 17 एसएलआरएम सेंटर की स्वच्छता दीदियों ने गाड़ी के खराब…