Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। चिखली स्कूल मैदान में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर एक बार फिर बड़ी सफलता का कारण बना है। पटरीपार क्षेत्र के बच्चों के लिए चल रहे इस प्रशिक्षण में शामिल 8 खिलाड़ियों का चयन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया में हुआ है। चयन ट्रायल 6 नवंबर को आयोजित किए गए थे, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया। प्राप्त सूची में जिन 8 बालिकाओं के नाम शामिल है, उनमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल से डिंपल यादव, निधि मरकाम, कनक मरकाम तथा तनिस्का, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिखली से तीजेश्वरी यादव, जिया साहू,…

Read More

राजनांदगांव। शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी गायत्री विद्यापीठ में आज बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में थैंक्स गिविंग-डे कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कृतज्ञता, सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में सभी के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना था। विद्यालय के सुचारू संचालन में सहयोगी स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए शाला प्रबंधन ने उनके समर्पण, परिश्रम और सेवा भाव की भूरि-भूरि सराहना की। शुभारंभ शाला की प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर एवं श्रीमती पिंकी खण्डेलवाल के उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर अवैध धान के परिवहन की निरंतर निगरानी कर रहे है। गश्त के दौरान कल्लू बंजारी चेकपोस्ट में अवैध धान के बदले एक हाईवा अवैध रेत एवं एक हाईवा अवैध गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। जिसे जप्त कर पुलिस थाना छुरिया के सुपुर्द किया गया है। इसी तरह अवैध लकड़ी का भी परिवहन किया जा रहा था, जिसकी जप्ती की कार्रवाई की गई।

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 18 प्रकरणों में 75 लाख 86 हजार 320 रूपए मूल्य के 2447.20 क्विंटल (6118 बोरा) अवैध धान एवं 4 वाहन जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल…

Read More

राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत पंजीकृत निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर राज्य नोडल एजेंसी को जांच प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग की गठित जांच टीम द्वारा राजनांदगांव हेल्थ केयर हॉस्पिटल महामाया चौक डोंगरगांव रोड बसंतपुर का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान व्याप्त कमियों के आधार पर अस्पताल संचालक राजनांदगांव हेल्थ केयर हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसके पश्चात अस्पताल संचालक राजनांदगांव हेल्थ केयर हॉस्पिटल…

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी महाअभियान किसानों के लिए उल्लास से भरा पर्व है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों के चेहरे पर रंगत आई है। समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी किसानों के लिए सौगात लेकर आई है, जहां उनकी कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिल रहा है। धान उपार्जन केन्द्र गठुला में ग्राम कांकेतरा के किसान नारद लाल साहू धान की बिक्री के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे 7.5 एकड़ में खेती कर रहे…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़, तिलईरवार, महाराजपुर, कोहका का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने धान उपार्जन केन्द्रों में संधारित पंजी, प्रतिदिन की धान खरीदी का अवलोकन किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान तौलाई, पेयजल, छांव, बैठक व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से किसानों के धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने…

Read More

राजनांदगांव। समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के कारण किसानों को उनकी मेहनत का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। किसान उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए नई तकनीक और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिला है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भेंड़ीकला के किसान संतोष देवांगन धान उपार्जन केन्द्र गठुला में 42 क्विंटल धान बिक्री करने पहुंचे थे। किसान संतोष ने बताया…

Read More

राजनांदगांव। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर नगर पंचायत में दो तालाबों तथा मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 4 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि मंजूर की गई है। सूडा द्वारा लालबहादुर नगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में आईटीआई तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने 26 नवंबर 2025 को थाना बसंतपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में रखे विभिन्न अभिलेख जैसे व्हीसीएनबी, रोजनामचा, अन्य रजिस्टर, लंबित अपराध, मालखाना और सीसीटीएनएस कक्ष का विस्तृत अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सुश्री शर्मा ने थाना परिसर की साफ सफाई, जवानों की वेशभूषा, सशस्त्रागार और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। थाने में जप्त वाहनों के समय पर निराकरण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में उपस्थित फरियादियों से सीधे…

Read More