
- सुशासन तिहार : भंडारपुर में लगा जनसमस्याओं का मेला, 17 पंचायतों के लोग पहुंचे, एक ही दिन में आए 692 आवेदन
- ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : सेल्फी के बहाने फूलबसन बाई का अपहरण, सूझबूझ से बचाई गई जान
- सूने मकानों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, दो घरों में एक ही दिन वारदात
- पीठ्ठू बैग में 1.45 लाख का गांजा भरकर जा रहा था तस्कर, साइबर और घुमका पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत
- खेल विकास को बढ़ावा : सुशासन तिहार की बड़ी सौगात, पटरी पार में बनेगा नया हॉकी मैदान
- चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत
- देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। संत गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर सतनामी समाज द्वारा निकाली गई रैली का स्टेशन पारा वार्ड क्रमांक 12 में बौद्ध विकास मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बौद्ध विकास मंडल स्टेशन पारा वार्ड क्रमांक 12 राजनांदगांव एवं उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ अली की उपस्थिति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रैली में शामिल लोगों के लिए पेय पदार्थ (लीची) का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने गुरु घासीदास जी के संदेशों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में…
राजनांदगांव। राजनांदगांव की खेल परंपरा और युवाओं की ऊर्जा का प्रतीक 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2025 की खेल गौरव यात्रा-ट्रॉफी टूर उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन ने शहरभर में हॉकी के प्रति जोश और खेल भावना को नया आयाम दिया। ट्रॉफी यात्रा की शुरुआत सामाजिक संस्था से जुड़ी महिला समूह की सदस्यों द्वारा पारंपरिक तिलक और आरती के साथ की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, वरिष्ठ शिक्षाविद् नीरज बाजपेयी, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष गांधी, डॉ. राघव वर्मा, सहायक संचालक खेल विभाग ए. एक्का, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी…
राजनांदगांव। महान समाज सुधारक और सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। नंदई चौक स्थित भवन में आयोजित कार्यक्रम में बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन, संघर्ष और समाज को दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा घासीदास जी ने समाज में फैली कुरीतियों, भेदभाव और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उनके उपदेश सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक समरसता पर आधारित हैं,…
राजनांदगांव। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने एस.एल.आर.एम. सेन्टर प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में आयुक्त ने घर-घर कचरा एकत्रित करने, 100% यूजर चार्ज वसूली सुनिश्चित करने और आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि स्वच्छता दीदीया प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करती हैं और सेन्टर में कचरा पृथक करती हैं। कुछ नागरिक गीला और सुखा कचरा अलग न करके एक साथ फेंक देते हैं, जिससे पृथककरण में कठिनाई होती है। उन्होंने सभी सेन्टर प्रभारियों से कहा कि कचरा पृथक…
राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में गणेश पर्व प्रतियोगिता 2025 के परिणामों की स्वीकृति, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित मामलों पर निर्णय लिया गया। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति, निगम स्वामित्व वाले व्यवसायिक परिसर के दुकानों से संबंधित अनुमोदन, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अनुशंसात्मक प्रस्ताव पर भी सहमति दी गई। महापौर यादव ने बताया कि इस वर्ष नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण के लिए 350 लाख रुपए की स्वीकृति, 2000 सीटर…
राजनांदगांव। जिले के सहकारी क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भाजपा नेता सचिन बघेल ने बुधवार को चौथी बार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने भी उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख सहित कई जनप्रतिनिधि और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बघेल को पुन: अध्यक्ष बनने पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। जानकारी के अनुसार, राज्य शासन ने आदेश जारी कर सचिन बघेल को अध्यक्ष और भरत वर्मा को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया…
राजनांदगांव। जिले में महिलाओं के लिए सुरक्षा, सशक्तिकरण और सहायता के प्रयासों को और मजबूती देने के लिए डोंगरगढ़ विकासखंड में एक अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह जिले का दूसरा सखी वन स्टॉप सेंटर होगा। सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को कानूनी, स्वास्थ्य एवं सामाजिक परामर्श, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्र के संचालन के लिए अनुबंधित सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इसमें केन्द्र प्रशासक, सलाहकार परामर्शदाता, पैरा लीगल और पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक, केस वर्कर, बहुउद्देशीय कर्मचारी, रसोईया, सुरक्षा एवं नाईट…
राजनांदगांव। सांसद संतोष पाण्डेय ने आज डोंगरगांव में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता दक्षिण कौशल फुटबाल संघ द्वारा 17 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। सांसद संतोष पाण्डेय ने उद्घाटन मैच का विधिवत टॉस कर खेल प्रारंभ कराया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया है। इसमें महाराष्ट्र 11 अकोला, नागेश 11 कोंडागांव, ब्रह्मविद रायपुर, एमईजी बैंगलुरु (कर्नाटक), एसटीएफसी जम्मू-कश्मीर, चक्रधरपुर झारखंड, नर्मदा स्पोर्टिंग जबलपुर, मैसूरम क्लब हैदराबाद (तेलंगाना) की टीम शामिल हैं। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष अंतर्गत नगर के भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का भजन कीर्तन एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कलेक्टर ने शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला से बुजुर्गों को सम्मानित किया तथा आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने संस्था के गतिविधियों, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्था की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने संस्था संचालन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं समाज कल्याण विभाग के…
राजनांदगांव। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय राजनांदगांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्रीमती ममता नायक ने शिक्षकों एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार आप भविष्य में रोगियों के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगी, उसी प्रकार समाज और देश के स्वास्थ्य के प्रति भी आपकी जिम्मेदारी है। मतदान इस जिम्मेदारी का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती बसंती चक्रवर्ती, वीना साहू एवं प्राची मेश्राम सहित छात्राएं उपस्थित थी।