Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। प्रदेश में जमीन की गाइडलाइन/सरकारी मूल्य में हुई भारी वृद्धि को लेकर नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शहर के आमजन एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से मिले और बढ़ी हुई दरों को आम जनता पर अत्यधिक आर्थिक बोझ बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई दरों के लागू होने से कृषि भूमि से लेकर आवासीय व व्यवसायिक संपत्तियों के पंजीयन शुल्क में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी होगी, जिसका सीधा असर हर वर्ग पर पड़ेगा। बढ़ती चिंताओं को देखते हुए उन्होंने पूर्व सांसद को ज्ञापन…

Read More

मोहला। रजत महोत्सव के अवसर पर वनमंडल मोहला ने जिले के विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मोंगरा इको टूरिज्म केंद्र में 150, नवीन वन मंडल कार्यालय में 100 और 39 लघु वनोपज प्रबंधक कार्यालयों में कुल 780 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में 900 से अधिक जनप्रतिनिधि, तेंदूपत्ता संग्राहक और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और जैव विविधता को सुदृढ़ करना बताया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पौधारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण के उपाय और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सामुदायिक भूमिका के…

Read More

मोहला। शासन की योजनाओं और किसानों की मेहनत का परिणाम अब साफ दिखने लगा है। ग्राम कौडुटोला के किसान श्री उदयराम साहू इस बात का जीवंत उदाहरण हैं। अपनी मेहनत और आधुनिक कृषि तकनीक के चलते आज वे दो ट्रैक्टरों के मालिक बन गए हैं। उदयराम साहू बताते हैं कि पहले उनके खेतों में बैलों या किराए के साधनों से खेती होती थी, लेकिन अब ट्रैक्टर और आधुनिक तकनीक की मदद से कम समय में तेजी से कृषि कार्य संभव हो रहा है। इससे खेतों की उत्पादकता कई गुना बढ़ी है, समय की बचत हुई है और उनकी आमदनी में…

Read More

मोहला। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिले की पहली सफल सिजेरियन डिलीवरी संपन्न हुई। साथ ही 16 महिलाओं की नसबंदी सर्जरी भी पूरी की गई। इससे स्थानीय स्तर पर सुरक्षित प्रसव और परिवार नियोजन सेवाएँ अब उपलब्ध हैं। पहले उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव रेफर किया जाता था। इसके लिए उन्हें लगभग 90 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता था। अब जिले में विशेषज्ञ चिकित्सक, अत्याधुनिक उपकरण और सुव्यवस्थित ऑपरेशन थिएटर की सुविधा होने से सुरक्षित और त्वरित…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम ने जिले में चलाए जा रहे मवेशी धर-पकड़ अभियान के तहत गत दो दिनों में 14 मवेशियों को पकड़कर कन्हारपुरी कांजी हाउस पहुंचाया है। निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 12 और मवेशी रेवाडीह कांजी हाउस में रखे गए। पशु मालिकों की लापरवाही के कारण मवेशी शहर के चौक-चौराहों में घूमते और बैठे रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना से मवेशी घायल हो सकते हैं और कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। निगम की टीम द्वारा…

Read More

राजनांदगांव। तहसील डोंगरगांव के ग्राम किरगी ब के किसानों के लिए खुशखबरी है। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बावजूद गिरदावरी और भौतिक सत्यापन पूर्ण होने के बाद भी गांव के किसानों के टोकन नहीं निकल रहे थे। किसानों की शिकायत मिलने के बाद पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने एनआईसी नई दिल्ली में हस्तक्षेप किया। तकनीकी त्रुटि सुधारने के बाद अब ग्राम किरगी ब के किसानों के टोकन निकलना शुरू हो गया है और वे समर्थन मूल्य में धान बेच सकेंगे। किसानों की समस्या को जिला भाजपा महामंत्री डीकेश साहू और जनपद उपाध्यक्ष मनीष कुमार साहू ने गंभीरता…

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान की खरीदी महाभियान के लिए किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य प्रगति पर है। जिसके अंतर्गत राज्य में सर्वाधिक रकबा समर्पण कार्य राजनांदगांव जिले में किया गया है। जिले में कुल 131437 कृषकों द्वारा कुल 149402.17 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन कराया गया है। जिले में अब तक कुल 23374 किसानों द्वारा 119360 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया गया है। जिसमें से 5781 किसानों द्वारा 481.87 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा रकबा समर्पण में उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। कलेक्टर…

Read More

राजनांदगांव। जिले में भू-जल स्तर के लगातार गिरावट के दृष्टिगत ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कर फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत घुपसाल कु में ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रीष्मकाल में भू-जल स्तर के गिरावट को ध्यान में रखते हुए रबी सीजन में धान फसल को पूर्णतः प्रतिबंध करते हुए धान के बदले अन्य फसल लेने का प्रस्ताव पास किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी में धान फसल लेने से पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है, जिससे गंभीर समस्या से…

Read More

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सामाजिक कल्याण निदेशालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूरजपुर जिले में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में दिव्यांग पुनर्वास, सशक्तिकरण तथा समावेशी विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थानों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव को दिव्यांग सेवाओं एवं पुनर्वास में उत्कृष्टता हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार निदेशक सीआरसी डॉ. स्मिता महोबिया द्वारा ग्रहण किया गया।

Read More