Close Menu
    What's Hot

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
    • महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
    • स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
    • नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
    • लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
    • कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
    • जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एनएचएम कर्मचारियों को उम्मीद, नियमितीकरण और संविलियन की आस
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एनएचएम कर्मचारियों को उम्मीद, नियमितीकरण और संविलियन की आस

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर नई उम्मीद जागी है।
    ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ अपने 25वें स्थापना दिवस को रजत जयंती के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
    छत्तीसगढ़ के वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव जनघोषणा पत्र-मोदी की गारंटी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं नियमितीकरण (संविलियन) का उल्लेख किया गया था। इसी आधार पर कर्मचारियों को विश्वास है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से उनके भविष्य को लेकर कोई सकारात्मक घोषणा हो सकती है।
    प्रदेश में वर्तमान में लगभग 16,000 से अधिक एनएचएम संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं, जो ग्रामीण-शहरी एवं सुदूर वनांचल क्षेत्रों में उपस्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पिछले लगभग 20 वर्षों से सतत सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कम वेतन और बिना सामाजिक सुरक्षा के बावजूद ये कर्मचारी आमजन को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या कराते आ रहे हैं। लगभग दो माह पूर्व इन कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया था, जिसमें प्रमुख मांगें थीं-नियमितीकरण, सेवा शर्तों का सुधार सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगें।
    आंदोलन के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से वार्ता एवं आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल स्थगित की गई थी। हालांकि अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। विशेष रूप से हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए 25 कर्मचारियों की बहाली अभी भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों में निराशा एवं आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।
    पूर्व आंदोलन के दौरान प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित अन्य कई नेताओं ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर एनएचएम कर्मचारियों का समर्थन किया था।
    एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी एवं प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने कहा वर्ष 2023 के भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के अंतर्गत एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण और समस्याओं के समाधान का वादा किया गया था। सरकार बने अब लगभग 22 माह हो चुके हैं, परंतु आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जिस प्रकार शिक्षक कर्मियों का संविलियन एक समयबद्ध प्रक्रिया में किया गया था, उसी प्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का भी संविलियन किया जाए, ताकि भाजपा सरकार की जनघोषणा पत्र का वादा एवं मोदी की गारंटी पूर्ण हो सके।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026

    नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील

    March 18, 2026

    लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202626 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 202612 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20265 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.