राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रेणु जोगी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम ने अपने साथियों के साथ रायपुर पहुंचकर रेणु जोगी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।
शमसूल आलम के साथ रायपुर युवा जिलाध्यक्ष मंसू निहाल, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष नमन पटेल, शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान तथा अकलतरा शहर अध्यक्ष अंकू पांडे उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने रेणु जोगी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस दौरान आलम ने बताया कि लंबे समय बाद प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी छत्तीसगढ़ लौटे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन को गांव.गांव तक मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि रेणु जोगी के मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त बनकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगा।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
