राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय मेंओपीडी, दवाई वितरण शाखा, फार्मेसी, शिशु वार्ड, पेईंग वार्ड एवं अन्य शाखाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों से बात कर हास्पिटल में ईलाज एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हास्पिटल में ईलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई निरंतर करने के लिए कहा। कलेक्टर ने ओपीडी में ड्यूटी पर अनुपस्थित डॉक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बसंतपुर स्थित 100 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल के सुरक्षा वार्ड में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में कमी होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वहां समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोस्ट नेटल कक्ष का अवलोकन किया तथा वहां परिजनों से भेंट की एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने वहां भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने हॉस्पिटल में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. चंद्रवंशी सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
- हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 99 हजार से अधिक किसानों को मिले 19.95 करोड़ रुपए
- केंद्र की मोदी सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है : कुलबीर सिंह छाबड़ा
- सरकार की लाचरता से शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना मनगटा : रूपेश दुबे
- अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान
- मनगटा युवती प्रकरण : जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘व्हाइसलिंगवुड’ रिसोर्ट सील
