Close Menu
    What's Hot

    चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत

    May 4, 2026

    देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम

    May 4, 2026

    नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत
    • देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम
    • नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
    • अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
    • मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
    • छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
    • बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » गोलछा ज्वेलर्स में हुई चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवर व नगदी बरामद
    छत्तीसगढ़

    गोलछा ज्वेलर्स में हुई चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवर व नगदी बरामद

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। गुड़ाखु लाइन स्थित गोलछा वस्त्रालय एवं ज्वेलर्स में लाखों की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवरात व 13,000 रूपये नगद बरामद किए गए हैं।
    इससे पहले पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
    दिनांक 26 सितंबर 2025 को श्रीमती सपना गोलछा (उम्र 53 वर्ष), निवासी तेलीपारा, आजाद चौक, राजनांदगांव, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 सितंबर की रात 8 बजे से 26 सितंबर की सुबह 10.30 बजे के बीच गोलछा वस्त्रालय एवं ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात चोरों ने 1,50,000 रूपये के चांदी के जेवर व 15,000 रूपये नकद समेत कुल 1,65,000 रूपये की चोरी कर ली है।
    पुलिस ने तत्काल अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 573/25 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
    जांच के दौरान पुलिस ने 27 सितंबर को आरोपी गणेश राजपूत, उम्र-36 वर्ष, निवासी सिनेमा लाइन, कृष्णा टॉकीज के पास, राजनांदगांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में गणेश ने घटना में अपने साथी राजेन्द्र राजपूत का भी नाम उजागर किया था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।
    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
    30 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ब्राह्मणपारा वार्ड क्रमांक 38, निवासी आरोपी राजेन्द्र राजपूत, उम्र-29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने गणेश राजपूत के साथ चोरी करना कबूल किया।
    आरोपी के कब्जे से दो चाबी गुच्छा, दो चांदी के सिक्के, एक जोड़ी पायल और 13,000 रूपये नकद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जिला जेल भेज दिया गया।
    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रधान आरक्षक शंभूनाथ द्विवेदी, मिलन साहू, आरक्षक प्रयंश सिंह, श्रीनिवास राव सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत

    May 4, 2026

    देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम

    May 4, 2026

    नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त

    May 3, 2026

    अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार

    May 3, 2026

    मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह

    May 3, 2026

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन

    May 3, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202625 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन

    May 3, 20264 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20264 Views

    संगठन विस्तार : पिंटू वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष

    April 30, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.